
ना एयरस्पेस पर कंट्रोल.. ना कीव पर कब्जा, यूक्रेन में फंस गया रूस!
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है. दोनों देशों के बीच काटे की टक्कर देखने को मिल रही है. अभी तक रूस भी वो सफलता हासिल नहीं कर पाया है जिसकी उम्मीद वो लगाए बैठा था. यूक्रेन मजबूती से ये युद्ध लड़ता दिख रहा है.
रूस और यूक्रेन के बीच टक्कर जारी है. शुरुआत में जरूर माना जा रहा था कि रूस कुछ ही दिनों में यूक्रेन का सफाया कर देगा और उसे घुटनों पर ला देगा. लेकिन अब युद्ध का छठा दिन शुरू हो चुका है और यूक्रेन ने अपनी सूझबूझ से खुद को इस मुकाबले में कायम रखा है. अब कुछ एक्सपर्ट इसे रूस का फेलियर मान रहे हैं तो कुछ छिपी रणनीति के तौर पर भी देख रहे हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











