
नासिक के आश्रम में 6 लड़कियों से दरिंदगी, जांच में सामने आई संचालक की करतूत
AajTak
नासिक में एक आश्रम संचालक पर छह लड़कियों ने यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है. इनमें से पांच नाबालिग हैं. आश्रम में 15 लड़कियां और 14 लड़के रहते थे. नाबालिगों ने हिम्मत जुटाकर अपने साथ हुई हैवानियत की दास्तां पुलिस के सामने बयां की. आरोपी के अरेस्ट कर लिया है. उधर, इस खुलासे के बाद से सनसनी फैली हुई है.
महाराष्ट्र में नासिक से एक आश्रम से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इसके संचालक पर छह लड़कियों ने यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है. इनमें से पांच नाबालिग हैं. जिनकी शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही नाबालिगों का मेडिकल कराया गया है.
गौरतलब नासिक के एक आश्रम में 15 लड़कियां और 14 लड़के रहते थे. इसका संचालक हर्षल बालकृष्ण मोरे है. उसके खिलाफ एक नाबालिग ने रेप करने का केस दर्ज कराया था. हैरानी वाली बात ये है कि जैसे ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, हर्षल की काली करतूतों की परतें भी खुलने लगीं.
डरी सहमी नाबालिगों ने हिम्मत जुटाकर अपने साथ हुई हैवानियत की दास्तां भी पुलिस के सामने बयां की. हर्षल की घिनौनी करतूतों से नासिक में सनसनी फैल गई.
जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा
इस पूरे प्रकरण को लेकर डीसीपी नासिक सिटी किरण कुमार चव्हाण ने बताया कि एक नाबालिग लड़की ने आश्रम के संचालक के खिलाफ दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया था. इसके बाद जांच शुरू की गई. इस दौरान पांच अन्य लड़कियों ने भी ऐसे ही आरोप लगाए.
सभी लड़कियों के बयान दर्ज किए गए

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










