
नाराज गर्लफ्रेंड से कभी ना बोलें ये 5 बातें, रिलेशन टूटने में नहीं लगेगी देर!
AajTak
Relationship tips: गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड में मामुली लड़ाई झगड़ा और मनमुटाव होता रहता है. ऐसे में कई बार बॉयफ्रेंड अपनी पार्टनर से कुछ ऐसे शब्द बोल देता है जो कि नहीं बोलना चाहिए. उन बातों से रिलेशन टूट भी सकता है. अब वे कौन सी बातें हैं, जिन्हें नाराज गर्लफ्रेंड से बोलने से बचना चाहिए, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
जिस रिश्ते में लड़ाई-झगड़े, मनमुटाव ना हों, समझना चाहिए कि वो रिश्ता दिल से नहीं दिमाग से निभाया जा रहा है. लेकिन कई बार कपल्स के रिलेशन में कुछ बातों को लेकर मनमुटाव या बहस के कारण गर्लफ्रेंड नाराज भी हो जाती है. नाराजगी के बाद हर बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने की कोशिश करता है. मनाने के चक्कर में कई बार वो गुस्से में कुछ ऐसी बातें भी बोल जाता है, जिस कारण वह और भी नाराज हो जाती है या फिर आपका रिलेशन टूटने की कगार पर भी आ जाता है. अब वे कौन सी बातें हैं, जिन्हें नाराज गर्लफ्रेंड से बोलने से बचना चाहिए? इस बारे में जान लीजिए और हमेशा उन्हें बोलने से बचें.
1. 'हर बार के यही नाटक हैं'
कुछ रिलेशन में हर छोटी-छोटी बात पर बहस हो जाती है और जल्द ही सुलह भी हो जाती है. अब अगर ऐसे में अगर आप नाराज गर्लफ्रेंड से गुस्से में आकर बोल देते हैं ' तुम्हारे हर बार के यही नाटक हैं' तो वह और भी नाराज हो सकती है. इसलिए कभी भी ऐसी लाइनों का प्रयोग ना करें. उसे प्यार से मनाएं और मनमुटाव के कारणों को दूर करें. अगर आप ऐसा बोलते हैं तो गर्लफ्रेंड को इस बात से काफी ठेस पहुंचेगी.
2. 'तुम प्यार के लायक नहीं हो'
तुम्हें तो हर छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करना है, बस. 'तुम प्यार के लायक ही नहीं हो'. कई बार लड़के नाराज गर्लफ्रेंड से इस तरह के शब्दों का प्रयोग कर जाते हैं. लेकिन इस तरह के शब्दों को करने से पूरी तरह बचना चाहिए. अगर नाराज गर्लफ्रेंड से आप ऐसा कुछ बोल देते हैं तो उसे काफी हर्ट होगा और वो अधिक नाराज हो जाएगी.3. 'रहो नाराज, जब मन हो बात कर लेना'
कई बार गर्लफ्रेंड चाहती हैं कि आप उन्हें समझें और लड़ाई की असली वजह को पहचानें. लेकिन अगर आप नाराज गर्लफ्रेंड से गुस्से में आकर बोल देते हैं कि 'रहो नाराज, जब मन हो बात कर लेना' तो ये बहुत गलत होगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












