
नायलॉन के धागे से कस दिया 2nd क्लास के छात्र का प्राइवेट पार्ट, स्कूल के लड़कों की करतूत
AajTak
NDMC के एक स्कूल में पढ़ने वाले कुछ बच्चों ने मिलकर दूसरी कक्षा के छात्र का प्राइवेट पार्ट नायलॉन के धागे से बांध दिया था. इस घटना की जानकारी परिवारवालों को तब चली जब वह बच्चे को नहलाने के लिए ले गए. बच्चे का मेडिकल कराया गया है. फिलहाल पीड़ित की हालत सामान्य है.
South Delhi: नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के एक स्कूल से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. किदवई नगर स्थित स्कूल के कुछ छात्रों ने मिलकर दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र के प्राइवेट पार्ट को नायलॉन के धागे से कस दिया. इस घटना की जानकारी परिवारवालों को तब चली जब वह बच्चे को नहलाने के लिए ले गए. बच्चे का मेडिकल कराया गया है. गनीमत है कि मासूम की हालत सामान्य है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह पीड़ित बच्चे को ले करके स्कूल गई थी ताकि जिन छात्रों ने यह हरकत की, उनकी पहचान हो सके और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, लेकिन बच्चा किसी को नहीं पहचान सका.
दक्षिणी दिल्ली पुलिस अब फिर बच्चे को ले करके स्कूल जाएगी और कोशिश करेगी कि आरोपी छात्रों की पहचान हो सके ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके.
पुलिस को इस घटना की जानकारी अस्पताल से उस वक्त चली जब बच्चे के पिता उसे अस्पताल ले गए थे. दरअसल, अस्पताल से एक पीसीआर कॉल पर पुलिस को किसी ने जानकारी दी कि एक 8 साल के बच्चे को यहां इलाज के लिए लाया गया है और उसके प्राइवेट पार्ट को स्कूल के सीनियर छात्रों ने नायलॉन के धागे से कस दिया.
सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची और बच्चे के पिता समेत डॉक्टर्स से घटना के संबंध में जानकारी ली. पुलिस को बताया गया बच्चे की हालत सामान्य है. हालांकि, कुछ समय तक उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया. फिर अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस उसे अपने साथ स्कूल में लेकर गई ताकि इस कृत्य में शामिल लोगों की पहचान हो सके. फिलहाल बच्चे ने उन छात्रों को पहचाना नहीं है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






