
नामांकन के आखिरी दिन ट्विस्ट, कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़गे की एंट्री, सोनिया से की मुलाकात
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में अब मल्लिकार्जुन खड़गे की एंट्री हुई है. बताया जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं. उन्होंने गुरुवार रात को सोनिया गांधी से भी मुलाकात की है. मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक से आते हैं और दलित नेता हैं, इसलिए उन्हें कांग्रेस आलाकमान का पसंदीदा चेहरा माना जा रहा है.
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज नामांकन की आखिरी तारीख है. इसी बीच इस चुनाव में अब मल्लिकार्जुन खड़गे की एंट्री हुई है. बताया जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं. उन्होंने गुरुवार रात को सोनिया गांधी से भी मुलाकात की है. मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक से आते हैं और दलित नेता हैं, इसलिए उन्हें कांग्रेस आलाकमान का पसंदीदा चेहरा माना जा रहा है.
उधर, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और केरल से सांसद शशि थरूर आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इसके अलावा मुकुल वासनिक, कुमारी शैलजा भी नामांकन दाखिल कर सकती हैं. नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है. इस बीच G-23 ग्रुप के अलग से प्रत्याशी उतरने की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं. मनीष तिवारी पहले भी चुनाव लड़ने का संकेत दे चुके हैं. राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने खुद को इस रेस से बाहर कर लिया है.
खड़गे कर्नाटक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके
मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया से मुलाकात की है. मल्लिकार्जुन के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने को लेकर आखिरी फैसला सोनिया गांधी लेंगी. खड़गे 8 बार के विधायक, दो बार लोकसभा सांसद एक बार राज्यसभा सांसद रहे हैं. वे सिर्फ 2019 में लोकसभा चुनाव हारे हैं. खड़गे दलित नेता हैं. वे कर्नाटक के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं.
अशोक गहलोत रेस से बाहर
इससे पहले गुरुवार को राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद खुद को चुनावी रेस से बाहर कर लिया. गहलोत ने कहा कि राजस्थान में जो सियासी घटनाक्रम हुआ, उसे देखते हुए वे काफी दुखी हैं, और इस माहौल में चुनाव नहीं लड़ेंगे. गहलोत के सीएम पद पर बने रहने को लेकर भी सस्पेंस गहरा गया है. पार्टी की तरफ से बताया गया है कि एक या दो दिन में इस पर फैसला हो जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










