
नाबालिग बेटे ने घर से चुराए 95 लाख, दोस्त संग गोवा के लिए निकला... अहमदाबाद एअरपोर्ट से दोनों पकड़े गए
AajTak
गुजरात के भुज से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कॉन्ट्रैक्टर के नाबालिग बेटे ने घर से 95 लाख की चोरी कर ली. इसके बाद उसने अपने दोस्त के साथ गोवा घूमने की योजना बनाई. दोनों फ्लाइट पकड़ने के लिए अहमदाबाद पहुंच गए, लेकिन फ्लाइट बोर्ड करने से पहले ही पुलिस ने दोनों को एयरपोर्ट से पकड़ लिया. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.
गुजरात के कच्छ जिले के भुज से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग लड़के ने अपने घर से 95 लाख रुपये की नकदी और जेवरात चुरा लिए. इसके बाद वह अपने दोस्त के साथ गोवा घूमने के लिए निकल पड़ा. नाबालिग की मां को पता चला तो पुलिस को सूचना दी. दोनों फ्लाइट पकड़ने के लिए अहमदाबाद एअरपोर्ट पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दोनों नाबालिगों को एयरपोर्ट से पकड़ लिया. इस पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है.
पुलिस ने बताया कि भुज के रहने वाले एक कॉन्ट्रैक्टर की 6 महीने पहले मौत हो गई थी. इसके बाद से उनका बिजनेस उनकी पत्नी संभाल रही थीं. बिजनेस के काम से वह दिल्ली गई थीं. इसी दौरान उनके नाबालिग बेटे ने घर में रखी तिजोरी को खोलने की कोशिश की. इसके लिए उसने ताला तोड़ने वाले को भी बुलाया था. उस तिजोरी से 25 लाख रुपये कैश और सोने के जेवरात निकले.
यह सब लेकर नाबालिग लड़का अपने दोस्त के साथ गोवा जाने के लिए निकला. उसने एजेंट के माध्यम से अहमदाबाद से गोवा की फ्लाइट बुक कराई थी. टिकट आ जाने के बाद वह अहमदाबाद के लिए निकला. जब उसकी मां घर लौटीं तो उन्हें इस बारे में जानकारी हुई. नाबालिग की मां ने तुरंत भुज पुलिस से मामले की शिकायत की.
यह भी पढ़ें: भगवान के घर में चोरी! दो सगे और एक चचेरे भाई गिरफ्तार, 350 से ज्यादा मंदिर की घंटियां-मुकुट बरामद
जानकारी मिलते ही भुज पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि नाबालिग अहमदाबाद पहुंचा है और गोवा जाने वाला है. इसके बाद अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को सूचना दी गई. अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत एअरपोर्ट से नाबालिग और उसके दोस्त को पकड़ लिया. दोनों कोलकाता की फ्लाइट बोर्ड करने ही वाले थे, उससे पहले ही अहमदाबाद पुलिस वहां पहुंच गई.
क्राइम ब्रांच ने दोनों को भुज पुलिस के हवाले कर दिया. नाबालिग ने पुलिस के सामने चोरी करने के पीछे ब्लैकमेलिंग वजह बताई है, इसको लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. पुलिस का कहना है कि नाबालिग गोवा जा रहा था, फिर डर लगा तो गोवा की टिकट कैंसल करवाई और कोलकाता की टिकर करवाई, जिसमें वह चढ़ रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड लिया.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










