
नाबालिग बेटी ने FD का पैसा देने से किया इनकार, माता-पिता ने मिलकर किया मर्डर, छत से लटकाई लाश
AajTak
कत्ल की ये सनसनीखेज वारदात 13 जनवरी को सामने आई थी. तब तक नाबालिग लड़की की मौत का कारण साफ नहीं था. उसकी पहचान 17 वर्षीय खुशी कुमारी के तौर पर हुई थी. पुलिस ने बताया कि बाद में खुशी कुमारी के भाई ने भदानीनगर पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी.
Minor Daughter Murder Case: झारखंड के रामगढ़ जिले में एक 17 साल की किशोरी को उसके पिता और सौतेली मां ने ही मिलकर मौत के घाट उतार दिया. उस लड़की का कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने एफडी खाते (FD Account) में जमा रकम माता-पिता को देने से इनकार कर दिया था. लड़की की लाश उसके कमरे में छत से लटकी हुई थी. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है.
13 जनवरी को मिली थी लाश कत्ल की ये सनसनीखेज वारदात 13 जनवरी को सामने आई थी. तब तक नाबालिग लड़की की मौत का कारण साफ नहीं था. उसकी पहचान 17 वर्षीय खुशी कुमारी के तौर पर हुई थी. पुलिस ने पीटीआई को बताया कि बाद में खुशी कुमारी के भाई ने भदानीनगर पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज कराई.
बेटी ने नहीं दिए थे पैसे जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसके पिता और सौतेली मां ने मिलकर उसकी बहन की हत्या कर दी और उसकी लाश को फांसी पर लटका दिया. क्योंकि उसने अपनी एफडी (FD) के पैसे देने से इनकार कर दिया था. पुलिस के मुताबिक, ख़ुशी के पास एक बैंक खाते में 6 लाख रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट था, जो मैच्योर होने वाला था.
पिता और सौतेली मां गिरफ्तार उपमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) बीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस ने बेटी की संदिग्ध मौत के मामले में उसके पिता सुनील महतो और सौतेली मां पूनम देवी को गिरफ्तार कर लिया है, क्योंकि पीड़िता के भाई ने सोमवार को उन पर हत्या का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी.
ग्राणीणों ने गुस्से में किया था प्रदर्शन आरोपियों के पकड़े जाने से पहले सोमवार को सैकड़ों स्थानीय ग्रामीणों ने उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन भी किया था. बाद में अफसरों के समझाने बुझाने पर गुस्साए ग्रामीणों ने वहां से हटने का फैसला किया था. अब पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










