
नाजी स्वास्तिक दिखाने पर इस देश में होगी सजा, लगेगा लाखों का जुर्माना
AajTak
ऑस्ट्रेलिया में कम उम्र के युवाओं में कट्टरता बढ़ रही है जिसे देखते हुए विक्टोरिया राज्य ने नाजी प्रतीक स्वास्तिक के सार्वजनिक प्रदर्शन पर रोक लगा दी है. विक्टोरिया में मंगलवार देर रात एक कानून पारित कर पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने एकमत से इस प्रतिबंध का समर्थन किया.
ऑस्ट्रेलिया का विक्टोरिया राज्य नाजी प्रतीक स्वास्तिक या हेकेनक्रेज के सार्वजनिक प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला राज्य बन गया है. विक्टोरिया के स्थानीय युवाओं में बढ़ते कट्टरपंथ को लेकर राज्य में चिंताएं बढ़ रही हैं, इस बीच राज्य की तरफ से नाजी स्वास्तिक को प्रतिबंधित करने का कानून पारित किया गया है.
ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले राज्य विक्टोरिया की संसद ने मंगलवार देर रात ये कानून पारित किया. कानून के तहत अगर कोई सार्वजनिक रूप से नाजी स्वास्तिक का प्रदर्शन करता है तो उसे 15,213 डॉलर (11 लाख 91 हजार 672 रुपये) का जुर्माना देना होगा और 12 महीने जेल की सजा होगी. कानून ने हालांकि, कुछ धार्मिक और सांस्कृतिक संदर्भों में स्वास्तिक के प्रदर्शन को प्रतिबंधित नहीं किया है.
यहूदियों के अधिकारों के लिए काम करने वाले Anti-Defamation Commission के अध्यक्ष द्विर अब्रामोविच ने बुधवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य न्यू साउथ वेल्स, क्वींसलैंड और तस्मानिया जल्द ही इसी तरह के कानून को पारित करेंगे.
विक्टोरिया की राजधानी मेलबर्न में रहने वाले अब्रामोविच ने कहा, 'बात ये है कि फिर से गोरे लोगों के वर्चस्व और नव नाजीवाद का पुनरुत्थान हो रहा है. ये हर राज्य में चिंता का कारण है. इस कानून से हमारी आत्मा को तोड़ने की कोशिश कर रहे उन बुरी ताकतों को ये संदेश जाएगा कि अब कानून उनके पक्ष में नहीं है.'
अब्रामोविच ने पांच साल पहले नाजी प्रतीक पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक राष्ट्रीय अभियान शुरू किया था.
राज्य के अटॉर्नी-जनरल जैकलिन साइम्स ने कहा कि उन्हें गर्व है कि कानून विपक्षी सांसदों के समर्थन से पारित हुआ है. उन्होंने कहा, 'मुझे यह देखकर खुशी हुई कि इस कानून को पारित करने में सभी राजनीतिक दलों ने साथ दिया. हम इस बात से सहमत हुए कि विक्टोरिया में इस नीच व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.'

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











