
नागपुर: RSS की समन्वय बैठक कल से, 5 राज्यों के चुनाव समेत तमाम मुद्दों पर होगी चर्चा
AajTak
यह बैठक 6 सितंबर तक चलेगी. इसमें संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ साथ 36 सहयोगी संगठनों के मंत्री शामिल होंगे. यह बैठक नागपुर के रेशम बाग स्थित हेडगेवार स्मृति भवन में होगी. बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ साथ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, पूर्व सरकार्यवाह भैया जी जोशी समेत तमाम बड़े पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की समन्वय बैठक 3 सितंबर से नागपुर में होगी. हालांकि, गुरुवार से ही आरएसएस के केंद्रीय पदाधिकारियों की टोली बैठक शुरू हो जाएगी. इस समन्वय बैठक को काफी अहम माना जा रहा है, बताया जा रहा है कि इसमें 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में संघ की भूमिका, कोरोना की तीसरी लहर समेत अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











