
नागपुर से टेकऑफ, अहमदाबाद में लैंडिंग... 6 साल बाद आसमान में लौटा एयर इंडिया का बोइंग 777 विमान
AajTak
करीब छह साल तक तकनीकी खराबी के कारण जमीन पर खड़े रहने के बाद एयर इंडिया का बोइंग 777-300ER विमान एक बार फिर आसमान में लौट आया. नागपुर से अहमदाबाद तक इस विमान की सफल टेस्ट फ्लाइट कराई गई, जिसे कैप्टन अरविंद सिंह और कमांडर एनी दिव्या ने उड़ाया.
नागपुर के आसमान में जब एयर इंडिया का विशाल बोइंग 777-300ER विमान धीरे-धीरे रनवे से रफ्तार पकड़ते हुए ऊपर उठा, तो स्टाफ में खुशी की लहर दौड़ गई. दरअसल, यह टेकऑफ एक टेस्ट फ्लाइट के लिए था. यह छह साल की लंबी खामोशी के बाद विमान की वापसी की कहानी थी. विमान कभी तकनीकी खराबी के कारण जमीन पर खड़ा रह गया था, वह अब फिर से आसमान में उड़ान भरने के लिए तैयार है.
दरअसल, एयर इंडिया का बोइंग 777-300ER करीब छह साल पहले तकनीकी खराबी की वजह से नागपुर में ग्राउंडेड कर दिया गया था. किसी भी विमान के लिए इतने लंबे समय तक जमीन पर खड़े रहना असामान्य माना जाता है. लेकिन इस दौरान इसे पूरी तरह से ठीक करने और दोबारा उड़ान के लिए तैयार करने का काम लगातार चलता रहा.
यहां देखें Video...
छह साल तक खड़ा रहा विमान
जब यह विमान नागपुर के मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल (MRO) सेंटर में लाया गया था, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि इसे फिर से आसमान में उड़ते देखने में इतना लंबा वक्त लग जाएगा.
तकनीकी खराबी के कारण इसे उड़ान से बाहर कर दिया गया था. इसके बाद एयर इंडिया और एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (AIESL) की इंजीनियरिंग टीमों ने इस विमान को फिर से तैयार करने के लिए लंबी प्रक्रिया शुरू की.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









