
नागपुर: मोबाइल से सेक्स रैकेट चला रहे थे पति-पत्नी, लड़की को ग्राहक तक पहुंचाने से पहले पुलिस ने दबोचा
AajTak
नागपुर पुलिस ने मोबाइल के जरिए कथित देह व्यापार चलाने वाले पति-पत्नी को छापेमारी में गिरफ्तार किया और दो युवतियों को उनके चंगुल से मुक्त कराया. आरोपियों की पहचान तौफिक नियाज कुरैशी और जोया तौफिक कुरैशी के रूप में हुई. सूचना पर पुलिस ने रानी दुर्गावती चौक के पास उन्हें उस समय पकड़ा, जब वे युवतियों को ग्राहक तक ले जा रहे थे. पीड़ितों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है.
नागपुर पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट चला रहे पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है साथ ही इनके चंगुल से दो युवतियों को मुक्त भी करवाया. नागपुर के ये पति-पत्नी मोबाइल के माध्यम से सेक्स रैकेट चला रहे थे, लेकिन जब ग्राहक की डिलीवरी करने जा रहे थे तभी पुलिस की टीम ने उन्हें दबोच लिया.
तौफिक नियाज कुरैशी और जोया तौफीक कुरैशी को पुलिस ने पकड़ा है गिरफ्तार किए गए पति-पत्नी के नाम तौफिक नियाज कुरैशी उम्र 26 और जोया तौफीक कुरैशी उम्र 36 हैं. दस्ते को सूचना मिली थी कि ये दोनों युवतियों को ग्राहकों के पास छोड़ने के लिए नागपुर के राणी दुर्गावती चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास से जाने वाले हैं. इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने उनका पीछा कर रास्ते में ही उन्हें रोक लिया.
उनके साथ मौजूद महिलाओं से पूछताछ करने पर पीड़ितों ने बताया कि ये दोनों उन्हें ग्राहकों के पास छोड़ने ले जा रहे थे. इसके बाद चारों को पांच पावली पुलिस थाने लाया गया और महिलाओं को चिकित्सकीय जांच के लिए मयो अस्पताल भेजा गया.
तौफिक, जोया का दूसरा पति है. दो वर्ष पहले पहले पति से तलाक होने के बाद जोया ने तौफिक से विवाह किया था. पुलिस को जानकारी मिली थी कि यह दंपती महिलाओं से देह व्यापार करवाता है और उन्हें स्वयं ग्राहकों तक ले जाकर छोड़ता है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









