
नागपुर: पार्टी के लिए कम शराब खरीदी, दोस्तों ने पीट-पीटकर शख्स की हत्या कर दी
AajTak
महाराष्ट्र में नागपुर के पछपाओली में पार्टी में कम शराब लाने पर दोस्तों के बीच विवाद हो गया. इस बीच, तीन दोस्तों ने मिलकर अपने एक दोस्त की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
महाराष्ट्र के नागपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 'कम शराब' लाने को लेकर दोस्तों में विवाद हो गया. इस दौरान कुछ दोस्तों ने अपने ही एक दोस्त की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्होंने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रविवार की रात रमेश अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था. विवाद तब शुरू हुआ जब आरोपी शंकर श्रीपाद भैसारे (48) ने रमेश को शराब लाने के लिए पैसे दिए, लेकिन जब रमेश शराब लेकर लौटा तो उसकी मात्रा उम्मीद से कम थी.
इस बात को लेकर शंकर और रमेश के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि शंकर और उसके दो अन्य साथियों ने मिलकर रमेश पर जानलेवा हमला कर दिया.
यह भी पढ़ें: ग्वालियर में खाना बनाने से मना करने पर बीमार बीवी को शराबी पति ने मारी गोली
ये घटना रविवार रात नागपुर के पछपाओली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाबा बुद्धाजी नगर की है. पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 40 वर्षीय रमेश उर्फ वैद्य मुकुंदराव मसराम के रूप में हुई है, जो वैशाली नगर के ताज नगर का रहने वाला था.
लात-घूसों और पत्थरों से रमेश को पीटा

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











