
नाई ने दिखाई ऐसी कलाकारी, सिर पर बन गई माइकल जैक्सन की तस्वीर
AajTak
पंजाब के डबवाली में 31 साल के गुरविंदर सिंह सिद्धू पेशे से नाई हैं और खुद का सैलून चलाते हैं. गुरविंदर ग्राहक के सिर पर बालों के सहारे ही माइकल जैक्सन से लेकर मिकी माउस तक बना देते हैं.
भारत के हर कोने-कोने में कला छुपी हुई है और यहां प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है ये ऐसे ही नहीं कहा जाता है. पंजाब में एक सैलून संचालक में ऐसी प्रतिभा है जो आपको बार-बार उसी के हाथों अपना बाल कटवाने पर मजबूर कर देगा.
दरअसल पंजाब के डबवाली में 31 साल के गुरविंदर सिंह सिद्धू पेशे से नाई हैं और खुद का सैलून चलाते हैं. गुरविंदर ग्राहक के सिर पर बालों के सहारे ही माइकल जैक्सन से लेकर मिकी माउस तक बना देते हैं.
सिर्फ आसपास के लोग ही नहीं दूसरे शहरों के लोग उनकी इस कला के मुरीद है और वहां बाल कटवाने पहुंचते हैं. गुरविंदर सिंह सिद्धू ने हाल ही में एक ग्राहक के सिर के पिछले हिस्से में बालों से ही माइकल जैक्सन की तस्वीर बना दी जिसके बाद यह वायरल हो गया.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











