
नाइजीरिया में भीषण हादसा, फ्यूल टैंकर में ब्लास्ट से 18 लोगों की मौत
AajTak
ओगुंगबेमाइड ने अपने बयान में कहा कि 10 लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उन्हें चोटें आई हैं. हालांकि वह खतरे से बाहर हैं, जबकि 3 लोग मामूली चोटिल हुए हैं. उन्होंने बताया कि इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है, मृतकों के शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं की जा सकती.
नाइजीरिया के दक्षिण-पूर्वी राज्य एनुगु में एक फ्यूल टैंकर में भीषण ब्लास्ट हो गया. इस ब्लास्ट में 18 लोगों की मौत हो गई. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा एजेंसी के प्रवक्ता ओलुसेगुन ओगुंगबेमाइड ने बताया कि टैंकर का ब्रेक फेल हो गया था, जिससे चालक टैंकर से अपना नियंत्रण खो बैठा. टैंकर एक एक्सप्रेसवे पर दर्जनभर से अधिक वाहनों से टकरा गया, जिससे यह हादसा हुआ.
ओगुंगबेमाइड ने अपने बयान में कहा कि 10 लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उन्हें चोटें आई हैं. हालांकि वह खतरे से बाहर हैं, जबकि 3 लोग मामूली चोटिल हुए हैं. उन्होंने बताया कि इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है, मृतकों के शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं की जा सकती.
अफ्रीका के सबसे बड़े तेल उत्पादक देश नाइजीरिया में ईंधन टैंकर से जुड़े हादसे आम हो गए हैं. अधिकारी इसके लिए खराब सड़कों और लापरवाह ड्राइविंग को जिम्मेदार ठहराते हैं, ऐसे हादसों में अक्सर दर्जनों लोगों की जान चली जाती है.
इससे पहले पिछले सप्ताह नाइजीरिया में एक गैसोलीन टैंकर विस्फोट में 98 लोगों की मौत हो गई थी. नाइजीरिया की आपातकालीन एजेंसी ने कहा कि मध्य नाइजीरिया में पिछले सप्ताह हुए टैंकर विस्फोट में मरने वालों के अलावा लगभग 50 लोग झुलस गए. पीड़ितों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है. 60,000 लीटर का ईंधन टैंकर अबुजा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे सारा फ्यूल बह गया. अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय लोग टैंकर से ईंधन निकालने के लिए जनरेटर लेकर घटनास्थल पर पहुंचे, जिससे विस्फोट हो गया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









