
नाइजीरिया में भीषण बाढ़ ने बरपाया कहर, बाजार और घरों में घुसा पानी... अब तक 88 लोगों की मौत
AajTak
नाइजीरिया के नाइजर राज्य में आई भीषण बाढ़ ने मार्केट टाउन को पूरी तरह से तबाह कर दिया है. जिससे अब तक 88 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. ये जानकारी समाचार एजेंसी एपी (AP) ने एक सरकारी अधिकारी के हवाले से दी है.
नाइजीरिया के नाइजर राज्य में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. बाजार, घर और सड़कें सभी जलमग्न हो गए हैं. यहां जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. बाढ़ की वजह से अब तक 88 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. ये जानकारी समाचार एजेंसी एपी (AP) ने एक सरकारी अधिकारी के हवाले से दी है. अधिकारी ने बताया कि नाइजर राज्य के मोक्वा नामक मार्केट टाउन में गुरुवार को भीषण बाढ़ आई थी. इसने कई घरों को बर्बाद कर दिया है. AP के मुताबिक नाइजर राज्य की राजधानी मिन्ना में स्थित इमरजेंसी ऑफिस के चीफ हुसैनी इसाह ने बताया कि अभी भी कई लोग खतरे में हैं और बचाव कार्य शुक्रवार को भी जारी है. इससे पहले मिली शुरुआती जानकारी में मरने वालों की संख्या 20 बताई गई थी, लेकिन हालात बिगड़ने के कारण यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. हुसैनी इसाह ने AP से बातचीत में कहा कि अभी तक 88 शव बरामद किए जा चुके हैं और संख्या बढ़ सकती है.
बताया जा रहा है कि घंटों तक लगातार तेज बारिश के बाद आई बाढ़ ने मोक्वा को पूरी तरह से डुबो दिया. आसपास के एक कस्बे में बांध टूटने से स्थिति और भी गंभीर हो गई. यह कस्बा दक्षिण और उत्तर नाइजीरिया के व्यापारियों और किसानों के लिए प्रमुख व्यापारिक केंद्र माना जाता है.
पिछले साल सितंबर में भी ऐसा ही मामला सामने आया था जब नाइजीरिया के पूर्वोत्तर हिस्से माडुगुरी में भारी बारिश और एक बांध टूटने से 30 लोगों की जान गई थी और लाखों लोग बेघर हो गए थे. उस घटना ने पहले से चल रहे 'Boko Haram' संकट को और भी बढ़ा दिया था.
नाइजीरिया में अक्सर बारिश के मौसम में बाढ़ आती है, खासकर नाइजर और बेन्यू नदियों के किनारे बसे इलाकों में इसका असर ज्यादा होता है. सरकार की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी हैं, लेकिन स्थानीय लोगों को अभी भी मदद की सख्त जरूरत है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









