
नाइजीरिया में दो मंजिला स्कूल गिरने से 22 छात्रों की मौत
AajTak
नाइजीरिया में दो मंजिला स्कूल की इमारत के मलबे में 154 लोग फंस गए थे. इनमें से 132 लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान निकाल लिया गया था. इस घटना में 22 छात्रों की जान चली गई.
नाइजीरिया में दो मंजिला स्कूल की इमारत गिरने से 22 छात्रों की मौत हो गई. अचानक गिरी इस इमारत के मलबे में कुल 154 लोग फंसे थे. हालांकि मौके पर रेस्क्यू टीम के पहुंचने से राहत और बचाव कार्य के दौरान ज्यादातर लोगों को बचा लिया गया. राहत और बचाव कर्मियों ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए फंसे कुल 154 लोगों में से 132 लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान निकाल लिया.
मलबे से निकाले गए घायलों को वहां के अलग-अलग हॉस्पिटल्स में भर्ती किया गया. इस बात की जानकारी, पुलिस के बयान के हवाले से स्काई न्यूज (Sky news) ने दी.
नाइजीरिया नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (NEMA) ने एक फेसबुक पोस्ट (Facebook) कर बताया कि इस घटना में घायल हुए 30 लोग अभी भी हास्पिटल में भर्ती हैं. जिनका वहां इलाज चल रहा है. अपने इसी पोस्ट में एजेंसी ने कहा है कि घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य को पूरा कर लिया गया है और वहां अब कोई भी मलबे में फंसा हुआ नहीं है.
सैंट एकेडमी स्कूल (Saint Academy) दो मंजिला इमारत में चलता था जो भरभरा कर ढह गई. तब स्कूल के छात्र वहां पढ़ाई कर रहे थे. जिस वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया.
अफ्रीका के देशों में इमारत गिरने की घटना कोई नई नहीं है. इसके पीछे कई वजह हैं, एक तो अफ्रीका के देशों में जो इमारत बनाने के मानक हैं, वो बहुत ही लचीले हैं, साथ ही सुरक्षा को लेकर भी वहां बहुत सजगता नहीं रहती.
इसके अलावा वहां के देशों में भवन बनाने के लिए जिस समान (material) का इस्तेमाल किया जाता है, उसकी गुणवत्ता भी निम्न किस्म की होती है. इस वजह से इमारते बेजान रहती है और हादसे का डर बना रहता है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









