
नाइजीरिया में दर्द हादसा, नदी में पलटी किसानों से भरी नाव, 64 की मौत
AajTak
नाइजीरिया के ज़मफ़ारा राज्य में एक नदी पर एक नाव दुर्घटना के बाद कम से कम 64 लोगों के मारे जाने की आशंका है. बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह 70 किसानों को गुम्मी शहर के करीब अपने खेतों पर छोड़ने जा रही एक लकड़ी की नाव अचानक पलट गई.
नाइजीरिया के जमफारा में शनिवार को एक नदी पर एक नाव दुर्घटना में कम-से-कम 64 लोगों की मारे जाने की आशंका है. ये किसानों को इनके खेतों पर छोड़ने जा रही थी, तभी अचानक से पलट गई.
स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया के ज़मफ़ारा राज्य में एक नदी पर एक नाव दुर्घटना के बाद कम से कम 64 लोगों के मारे जाने की आशंका है. बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह 70 किसानों को गुम्मी शहर के करीब अपने खेतों पर छोड़ने जा रही एक लकड़ी की नाव अचानक पलट गई.
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय अधिकारियों ने तेजी से निवासियों को बचाव अभियान के लिए बुलाया और तीन घंटे के बाद, छह बचे लोगों को पानी से निकाला गया. बचाव प्रयासों का नेतृत्व करने वाले स्थानीय प्रशासक अमीनू नुहू फलाले ने कहा, "यह दूसरी बार है जब गुम्मी स्थानीय सरकारी क्षेत्र में ऐसी घटना हुई है."
उन्होंने कहा कि आपातकालीन टीमें और अधिक जीवित बचे लोगों की तलाश में अपनी खोज तेज कर रही हैं.
स्थानीय पारंपरिक शासक ने कहा, 900 से अधिक किसान अपने खेत तक पहुंचने के लिए प्रतिदिन नदी पार करने पर निर्भर हैं, लेकिन केवल दो नावें उपलब्ध हैं, जिससे अक्सर भीड़भाड़ हो जाती है.
ज़म्फ़ारा राज्य जो पहले से ही खनिज संसाधनों पर नियंत्रण चाहने वाले आपराधिक गिरोहों से त्रस्त है, भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से भी गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि दो सप्ताह पहले बाढ़ ने 10,000 से अधिक निवासियों को विस्थापित कर दिया था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









