
नाइजीरिया: चर्च में भगदड़ से 31 की मौत, हताहतों में ज्यादातर बच्चे शामिल
AajTak
भगदड़ में 31 लोगों की मौत के अलावा अन्य सात घायल भी बताए जा रहे हैं जिनका इलाज जारी है. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.
दक्षिण-पूर्वी नाइजीरिया में एक चर्च में शनिवार को मची भगदड़ में 31 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि चर्क की ओर से 'शॉप फॉर फ्री' चैरिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें लोग पहुंचे थे. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, नाइजीरिया में ऐसी घटनाएं आम हैं, जहां 80 मिलियन से अधिक लोग गरीबी में रहते हैं.
न्यूज एजेंसी CNN ने पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया कि दक्षिण-पूर्वी नाइजीरियाई शहर पोर्ट हरकोर्ट में शनिवार को एक चर्च में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. यहां काफी ज्यादा भीड़ थी. कार्यक्रम के बीच में अचानक भगदड़ मच गई जिससे कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए. बताया गया कि हताहतों में ज्यादातर बच्चे शामिल हैं.
खाना खाने के लिए एक साथ जुटे सैंकड़ों लोग
बताया जा रहा है कि शनिवार तड़के चर्च में खाना खाने के लिए एक साथ सैंकड़ों लोग पहुंच गए. इस दौरान लोगों की भीड़ ने चर्च की गेट को तोड़ दिया जिससे भगदड़ मच गई. नाइजीरिया के नागरिक सुरक्षा कोर के एक क्षेत्रीय प्रवक्ता ओलुफेमी अयोडेल के अनुसार, किंग्स असेंबली चर्च की ओर से 'शॉप फॉर फ्री' कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.
उन्होंने कहा, "सामान बांटने के दौरान भीड़भाड़ के कारण भगदड़ मची." वहीं, पुलिस की एक प्रवक्ता ग्रेस वोयेन्गिकुरो इरिंगे-कोको का हवाला देते हुए न्यूज एजेंसी ने बताया कि चर्च का गेट बंद होने के बावजूद भीड़ ने जबरन एंट्री की जिसके चलते घटना हुई.
सुबह 9 बजे से शुरू होना था कार्यक्रम, 5 बजे पहुंचे लोग

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









