
नाइजीरिया के सोकोटो में पलटी नाव, 40 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
AajTak
नाइजीरिया की आपातकालीन एजेंसी ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी सोकोटो राज्य के एक लोकप्रिय बाजार में 50 लोगों को ले जा रही एक नाव रविवार को पलट गई. इस हादसे में 40 लोग लापता हो गए. हालांकि, 10 लोगों को रेस्क्यू टीम ने बचा लिया है और बाकी लापता लोगों की तलाश की जा रही है.
नाइजीरिया की आपातकालीन एजेंसी ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी सोकोटो राज्य के एक लोकप्रिय बाजार में 50 लोगों को ले जा रही एक नाव रविवार को पलट गई. इस हादसे में 40 लोग लापता हो गए.
नाइजीरिया की आपातकालीन एजेंसी ने बताया कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब यात्री राज्य के एक लोकप्रिय खाद्य उत्पाद बाजार, गोरोन्यो बाजार जा रहे थे. नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (NEMA) के प्रमुख जुबैदर उमर ने सोशल मीडिया मंच X पर एक बयान में बताया कि इस हादसे में 10 लोगों को बचा लिया गया है.
NEMA ने कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों और आपातकालीन प्रतिक्रिया दलों के साथ मिलकर लापता लोगों को खोजने के लिए तलाशी और बचाव अभियान चला रही है.
वहीं, तीन हफ्ते पहले नॉर्थ-सेंट्रल नाइजीरिया के नाइजर राज्य में लगभग 100 यात्रियों को ले जा रही एक नाव के पलटने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों अन्य लापता हो गए थे.
बता दें कि नाइजीरिया में नाव दुर्घटनाएं अक्सर ओवरलोडिंग और नावों के रखरखाव की कमी के कारण होती हैं, खासकर बारिश के मौसम में जब नदियां और झीलें उफान पर होती हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








