
नहीं रहीं जैकलीन फर्नांडिस की मां, लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन, सदमे में एक्ट्रेस
AajTak
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मां का निधन हो गया है. जैकलीन की मां कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं. मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. लेकिन आज उन्होंने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया.
Jacqueline Fernandez Mother Passed Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक्ट्रेस की मां का निधन हो गया है. जैकलीन की मां कुछ समय से बीमारियों से जूझ रही थीं. मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. लेकिन आज (6 अप्रैल 2025 को) उन्होंने अंतिम सांस ली और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया.
जैकलीन की मां को क्या हुआ था?
बताया जा रहा है कि जैकलीन की मां किम फर्नांडिस को हार्ट स्ट्रोक आया था, जिसके बाद 24 मार्च को उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वो आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) में डॉक्टर्स की टीम की निगरानी में थीं. मगर अब वो हमारे बीच नहीं रहीं. हालांकि, जैकलीन की टीम की तरफ से अभी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की गई है.
बता दें कि मां की बीमारी की खबर मिलते ही जैकलीन अपना काम छोड़कर तुरंत मां के पास पहुंच गई थीं. एक्ट्रेस अक्सर अपनी मां से मिलने अस्पताल जाती थीं. सलमान खान भी जैकलीन की मां का हाल चाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे थे. हॉस्पिटल के बाहर से उनके वीडियो-फोटोज वायरल हुए थे. मुश्किल वक्त में अच्छे दोस्त की तरह सलमान ने जैकलीन को सपोर्ट किया था.
मां के निधन से टूटीं जैकलीन

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










