
नहीं रहा दुनिया को पहला ऑडियो कैसेट टेप देने वाला इंजीनियर, 94 की उम्र में निधन
AajTak
आज के दौर में म्यूजिक Spotify जैसे कई ऐप्स के जरिए ऑनलाइन स्ट्रीम किए जाते हैं. YouTube के जरिए वीडियो भी सीधे देख लिए जाते हैं. लेकिन, CD और पेनड्राइव के दौर से भी पहले कैसेट टेप का दौर हुआ करता था.
आज के दौर में म्यूजिक Spotify जैसे कई ऐप्स के जरिए ऑनलाइन स्ट्रीम किए जाते हैं. YouTube के जरिए वीडियो भी सीधे देख लिए जाते हैं. लेकिन, CD और पेनड्राइव के दौर से भी पहले कैसेट टेप का दौर हुआ करता था. जब लोग पोर्टेबल वॉकमैन रखकर कैसेट लगाकर गाने सुना करते थे. आज हम ये बात आपको इसलिए बता रहे हैं कि क्योंकि म्यूजिक को कैसेट टेप के जरिए पूरी दुनिया में पहुंचाने वाला इंजीनियर अब नहीं रहा. डच न्यूज आउटलेट NRC Handelsblad के मुताबिक, ऑडियो कैसेट टेप का अविष्कार करने वाले डच इंजीनियर Lou Ottens का 94 साल की उम्र में निधन हो गया. एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1960 में पेश किए जाने के बाद से पूरी दुनिया में लगभग 100 बिलियन कैसेट टेप बेचे जा चुके हैं. मंगलवार को उनकी फैमिली ने जानकारी दी कि Ottens का निधन उनके होमटाउन Duizel में पिछले हफ्ते हुआ है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











