
नहीं मिलती थी कुंडली, 'रेड फ्लैग' थे परमीत सेठी, फिर क्यों अर्चना पूरन सिंह ने की शादी?
AajTak
लेटेस्ट वीडियो में अर्चना और परमीत ने शुरुआती सालों के मुश्किल दौर को याद किया, जिसमें बिजनेस फेल होना और करियर में बड़े बदलाव शामिल थे. एक्ट्रेस ने शादी तब की जब परमीत बिजनेस में फेल हो चुके थे और डिप्रेशन से गुजर रहे थे. उन्होंने कहा कि आज जेन जी की भाषा में इसे रेड फ्लैग कहते हैं.
बॉलीवुड कपल परमीत सेठी और अर्चना पूरन सिंह लगभग चार दशकों से साथ हैं. भले ही उनके रास्ते में ढेर सारी चुनौतियां आई, लेकिन दोनों ने इन सभी का डटकर सामना किया. दोनों अक्सर अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करते हैं. इन दिनों अर्चना के यूट्यूब चैनल के जरिए दोनों अपने प्यार, शादी, घर से भागने और शादी के बाद घर चलाने और करियर में आई परेशानियों को याद कर रहे हैं.
लेटेस्ट वीडियो में दोनों ने शुरुआती सालों के मुश्किल दौर को याद किया, जिसमें बिजनेस फेल होना, करियर में बड़े बदलाव और लोगों का उनके फेल होने पर दांव लगाना शामिल था. परमीत का अर्चना से सात साल छोटा होना भी उनकी मुश्किलों को बढ़ाता था. एक्ट्रेस ने शादी तब की जब परमीत बिजनेस में फेल हो चुके थे और डिप्रेशन से गुजर रहे थे.
डिप्रेशन में थे परमीत सेठी
नई यूट्यूब सीरीज 'प्यार दोस्ती है' के दूसरे एपिसोड में परमीत और अर्चना ने बैठकर बताया कि पैसे और फाइनेंशियल मुश्किलों ने उनके रिश्ते को कैसे आकार दिया. परमीत से मिलने के शुरुआती दिनों को याद करते हुए अर्चना ने कहा, 'आज की जेन जी की भाषा में कहें तो आप एक रेड फ्लैग थे. लोग ऐसे लड़कों को रेड फ्लैग कहते हैं जो कमाते नहीं या सेटल नहीं हैं. एक लड़के के लिए लड़की का बड़ा होना भी रेड फ्लैग था. हमारे पंडितजी ने कहा था, 'कुंडली देखकर तो मैं आपको शादी न करने की सलाह देता.' उन्होंने कहा कि शुरुआती सालों में आप दोनों ने बहुत कुछ झेला होगा.'
परमीत ने पंडित की बात से सहमति जताई और कहा कि उन्हें यकीन नहीं होता कि अर्चना उनके साथ रुकीं. वो भी तब जब उन्होंने बिजनेस खो दिया था और उसमें लगाई सारी पूंजी डूब गई थी. एक्टर ने कहा, 'मैंने एक्सपोर्ट गारमेंट बिजनेस शुरू किया था, यूरोप से कुछ अच्छे ऑर्डर मिले थे. मैंने बैंगलोर में फैक्ट्री लगाई थी, सब ठीक चल रहा था. लेकिन अचानक सारे ऑर्डर कैंसल हो गए. सभी बड़े ब्रांड्स को नुकसान हुआ और मेरे लिए सब कुछ ढह गया. मुझे याद है, मैं STD बूथ से आपको फोन कर रहा था और रो रहा था. मेरा पूरा बिजनेस खत्म हो गया था. मैंने पूछा था, 'मैं क्या करूं?' आपने बस इतना कहा, 'वापस आ जाओ.' आपने वो सपोर्ट दिया जो बहुत कम लोग दे पाते.'
अर्चना को देख लिया था बड़ा फैसला

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











