
'नहीं, नहीं हम मरेंगे...', उड़ते हेलीकॉप्टर का लीवर खींचने लगी महिला, पायलट चिल्लाया तो दी स्माइल
AajTak
हाल में एक हेलिकॉप्टर के अंदर का डरा देने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें एक महिला यात्री पायलट के मना करने के बावजूद बार- बार लीवर खींच रही है. ये जानलेवा हो सकता था.
हवाई यात्रा एरोप्लेन में हो या फिर हेलिफॉप्टर में यात्री हमेशा यही चाहते हैं कि पायलट सावधानी और ध्यान से ड्राइव करे. लेकिन कई लोग जान अपनी और दूसरों की जान की परवाह किए बिना कही भी और कभी भी बेवकूफी से नहीं चूकते. ऐसी ही एक घटना हाल में हुई जब एक महिला यात्री की गलती से हेलिकॉप्टर अमेरिका की ग्रैंड कैन्योन घाटी में जा गिरता और गंभीर दुर्घटना हो जाती.
'नहीं...नहीं.. हम मर जाएंगे...'
सामने आए वीडियो में पायलट के बगल में बैठी महिला रोटर ब्रेक कंट्रोल करने वाले लिवर को खींच देती है. पायलट उसे तुरंत ऊपर करता है और जोर से चिल्लाता है. वह दोबारा ऐसा करती है. पायलट चिल्लाते हुए कहता है- नहीं...नहीं.. हम मर जाएंगे... महिला तीसरी बार अपना हाथ बढ़ाती है तो वह उसकी कलाई पकड़ लेता है और उसे जोर से डांटता है. बाद में महिला रुक जाती है.
जानलेवा हो जाती लीवर से छेड़छाड़
इस तरह की बेवकूफी करने वाले का हेलिकॉप्टर में बैठ जाना अपने आप में डरावना है. वीडियो में दिख रहा है कि वह रोटर ब्रेक को नियंत्रित करने वाले लीवर को खींच रही है, जो सभी महत्वपूर्ण प्रोपेलर को घूमने से रोक देता है. समस्या यह है कि इस लीवर का उपयोग केवल जमीन पर किया जा सकता है - हवा में सैकड़ों फीट ऊपर नहीं. ऐसे में ये जानलेवा हो सकता था.
पायलट ने डांटा को मुस्कुराती रही

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











