
'...नहीं तो गोली मार दूंगा, कहकर विदेशी सैनिक ने किया रेप'
AajTak
एक महिला ने बताया कि एक विदेशी सैनिक ने धमकाकर उसके साथ रेप किया. वहीं, उसके पति को गोली मार दी गई. घायल होने के बावजूद पति को अस्पताल ले जाना संभव नहीं हुआ जिसकी वजह से दो दिन बाद उसकी मौत हो गई.
'वह बंदूक की नोक पर मुझे पास के एक घर में ले गया, उसने मुझसे कहा- अपने कपड़े उतारो, नहीं तो मैं तुम्हें गोली मार दूंगा, वह लगातार मुझे धमकी दे रहा था. इसके बाद उसने रेप किया'.
ये पीड़ा भरे शब्द हैं, उस यूक्रेनी महिला के जिनके साथ एक विदेश सैनिक ने रेप किया. बीबीसी ने इस रेप विक्टिम एना (बदला हुआ नाम) के साथ बातचीत की. इस पीड़िता ने बताया कि यह घटना 7 मार्च की है. जब वह अपने घर के अंदर थी. उनके साथ पति भी मौजूद थे. वह कीव से 70 किलोमीटर दूर रहती है.
अपनी दर्द भरी कहानी सुनाते हुए इस महिला के आंसू छलक पड़े. हालांकि, ये कहानी किसी एक यूक्रेनी महिला की नहीं है, यूक्रेन की कई महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं हुई हैं.
दर्द से बेहाल हो गए बेजुबान, रुला देंगी ये तस्वीरेंइस देश के सैनिक क्यों खा रहे हैं कुत्ते का मांस!
एना ने हमला करने वाले शख्स के हुलिए के बारे में बीबीसी को बताया- वह कम उम्र का, पतला-दुबला, चेचेन्याई लड़ाका लग रहा था.
एना ने आगे बताया, 'घटना के दौरान चार अन्य सैनिक जब अंदर आए तो मैं डर गई. लेकिन बाकी सैनिक, उसे (आरोपी को) बाहर ले गए. इसके बाद मैंने उसे कभी नहीं देखा'. एना का कहना है कि रूसी सैनिकों के एक दल ने उन्हें बचाने का काम किया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









