
नहीं ठीक हुई आयकर वेबसाइट की तकनीकी दिक्कत, वित्त मंत्रालय ने Infosys के CEO को किया तलब
AajTak
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने टेक्नॉलोजी कंपनी इंफोसिस के सीईओ और एमडी सलिल पारेख को समन जारी किया है. उन्हें सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को यह समझाने के लिए बुलाया गया है कि लंबे समय के बाद भी आखिर क्यों ई-फाइलिंग पोर्टल से जुड़ी समस्याएं ठीक क्यों नहीं हुई हैं.
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने टेक्नॉलोजी कंपनी इंफोसिस के सीईओ और एमडी सलिल पारेख को समन जारी किया है. उन्हें सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को यह समझाने के लिए बुलाया गया है कि लंबे समय के बाद भी आखिर क्यों ई-फाइलिंग पोर्टल से जुड़ी समस्याएं ठीक क्यों नहीं हुई हैं. दरअसल, इनकम टैक्स भरने वालों को वेबसाइट में कई तरह की दिक्कतें सामने आ रही हैं, जिसको लेकर कई शिकायतें भी दर्ज करवाई जा चुकी हैं. Ministry of Finance has summoned Sh Salil Parekh,MD&CEO @Infosys on 23/08/2021 to explain to hon'ble FM as to why even after 2.5 months since launch of new e-filing portal, glitches in the portal have not been resolved. In fact,since 21/08/2021 the portal itself is not available.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









