
नहाने बाथरूम गई लड़की फिर नहीं निकली बाहर, दरवाजा खोल कर देखा तो...
AajTak
दिल्ली के महिपालपुर में 23 साल की युवती की करंट लगने से मौत हो गई. घटना उस वक्त हुई जब वह बाथरूम में पानी गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक रॉड का इस्तेमाल कर रही थी. काफी देर तक बाहर न आने पर उसकी सहेली ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और युवती को मृत पाया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया है.
दिल्ली के महिपालपुर इलाके से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. मणिपुर की रहने वाली 23 साल की युवती की रविवार रात बाथरूम में करंट लगने से मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब वह इलेक्ट्रिक रॉड से पानी गर्म कर रही थी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मृतक युवती किराये के मकान में अपनी एक सहेली के साथ रहती थी. पुलिस को रविवार रात करीब 8 बजकर 19 मिनट पर पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि एक महिला को बाथरूम में करंट लग गया है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि युवती बाथरूम में गिरी पड़ी थी और उसके हाथ में इलेक्ट्रिक रॉड थी. वह पूरी तरह से बेहोश थी.
करंट लगने से हुई युवती की मौत
तुरंत उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में करंट लगने से मौत की आशंका है. किसी तरह की साजिश या हत्या के संकेत अब तक नहीं मिले हैं. मृतका की पहचान मणिपुर निवासी के रूप में हुई है, जो दिल्ली में रहकर पढ़ाई और पार्ट-टाइम जॉब कर रही थी.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि जब युवती काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आई, तो उसकी सहेली ने दरवाजा खटखटाया. अंदर से कोई जवाब न मिलने पर उसने पुलिस को कॉल किया. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया. बाथरूम में पानी फैला हुआ था और बिजली का तार भी पास में गिरा मिला.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










