
नहर में पूरी तरह समा गई 50 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस, निकल रही लाशें
AajTak
मध्य प्रदेश के सीधी में बड़ा भयावह सड़क हादसा हुआ. सीधी जिले से सतना जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी. घटना रामपुर नैकिन थाना इलाके की है जहां मंगलवार सुबह 7.30 बजे एक बस साइड लेते वक्त अनियंत्रित हो गयी. अभी तक 4 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं.
मध्य प्रदेश के सीधी में बड़ा भयावह सड़क हादसा हुआ. सीधी जिले से सतना जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी. घटना रामपुर नैकिन थाना इलाके की है जहां मंगलवार सुबह 7.30 बजे एक बस साइड लेते वक्त अनियंत्रित हो गयी. (सीधी से हरिओम सिंंह की रिपोर्ट) बस में करीब 54 यात्रियों के सवार होने की सूचना सामने आ रही है. हादसे के बाद 7 लोग तैरकर बाहर निकल आए, 4 लोगों के शव बाहर निकाले गए हैं. नहर इतनी गहरी थी कि पूरी बस उसमें डूब गई. यह हादसा रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के पटना पुल पर हुआ.
'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









