
नसरुल्ला या अरविंद... किसके साथ रहेंगे भारत से पाकिस्तान पहुंची अंजू के बच्चे ?
AajTak
भारत से पाकिस्तान पहुंची पहले से शादीशुदा अंजू ने नसरुल्ला से निकाह कर लिया है. नसरुल्ला चाहता है कि अंजू के बच्चे पाकिस्तान आकर उनके साथ रहें. जबकि, अंजू के पति अरविंद का कहना है कि वो अपने बच्चों को पाकिस्तान नहीं भेजेगा. बच्चे अंजू नहीं बल्कि उसी के साथ रहेंगे.
भारत से पाकिस्तान पहुंची अंजू लगातार सवालों के घेरे में है. जल्द भारत वापस आने की बात कहने वाली अंजू का वीजा अब एक साल के लिए पाकिस्तान सरकार ने बढ़ा दिया है. पाकिस्तानी मीडिया को यह जानकारी खुद अंजू के कथित प्रेमी नसरुल्ला ने दी है. बता दें, पहले से शादीशुदा अंजू ने पाकिस्तान जाकर नसरुल्ला से निकाह कर लिया है.
हालांकि, अंजू लगातार इस बात पर अड़ी हुई है कि उसने नसरुल्ला से निकाह नहीं किया है और वह जल्द भारत लौटेगी. जबकि, पाकिस्तानी पुलिस और नसरुल्ला ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि अंजू से उसका निकाह हो चुका है और वह भारत तब तक नहीं लौटेगी जब तक उसे हिंदुस्तान में सुरक्षा प्रदान नहीं की जाएगी.
इसी बीच 'राजस्थान तक' ने कई बार अंजू और नसरुल्ला, दोनों से बातचीत की. उनके इंटरव्यू लिए. नसरुल्ला ने कहा कि उसका अंजू से निकाह हो चुका है. जल्द ही अंजू को पाकिस्तान की नागरिकता मिल जाएगी. वह भारत जाकर अपने बच्चों को भी पाकिस्तान ले आएगी. नसरुल्ला ने कहा कि वह खुद चाहता है कि अंजू के बच्चे पाकिस्तान में रहें उनके पास.
अरविंद ने अंजू और नसरुल्ला के खिलाफ दर्ज करवाई FIR
वहीं, अंजू के पति अरविंद जो कि राजस्थान के भिवाड़ी में रहते हैं, उनका कहना है कि वो अपने बच्चों को कभी भी अंजू के पास नहीं भेजेंगे. उनका कहना है कि बच्चे अंजू का मुंह भी नहीं देखना चाहते हैं. यही नहीं, अरविंद ने अंजू और नसरुल्ला के खिलाफ भिवाड़ी में एफआईआर भी दर्ज करवा दी है. अरविंद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी शादी अंजू के साथ ईसाई रीति रिवाज से बिना किसी दान-दहेज के साधारण तरीके से भिवाड़ी चर्च में 3 जनवरी 2007 को हुई थी. पति-पत्नी साथ-साथ रहने लगे. इसके बाद एक बेटी और बेटा हुआ. फिर अंजू बच्चों के साथ भिवाड़ी में रहने लगी.
अंजू 21 जुलाई 2023 को दोपहर में करीब 2:48 बजे पर भिवाड़ी से बिना बताए चली गई थी. उसने पाकिस्तान जाकर नसरूला से निकाह कर लिया, जो मीडिया के माध्यम से पता चला. अभी तक अंजू ने तलाक नहीं लिया है. अंजू ने मेरा और बच्चों का अकारण ही परित्याग किया है. अंजू ने पाकिस्तान से वॉट्सएप कर बात की और गाली गलौज कर जान से मरवाने की धमकी दी और कहा कि मैं भारत वापस आकर अपने बच्चों को पाकिस्तान ले जाऊंगी. नसरूला के साथ ही रहूंगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










