
नसरल्लाह की मौत के बाद भी लेबनान पर जारी हैं इजरायल के हमले, अब ईरान के साथ जंग के आसार!
AajTak
इजरायल है कि नसरल्लाह की मौत के बाद उसके हमले रुक नहीं रहे. और इजरायली लड़ाकू विमानों का हिज्बुल्लाह के अलग-अलग ठिकानों पर हमले का सिलसिला अब भी जारी है. इन हमलों में लेबनान के बहुत से आम नागिरकों की जान जा चुकी है.
Lebanon under Attack: हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद पूरे मीडिल ईस्ट में तनाव का माहौल है. इसके बाद हालात ये हैं कि कब इजरायल और ईरान के बीच जंग की शुरुआत हो जाए और जंग में कौन सा मुल्क किधर से कूद पड़े, ये कोई नहीं जानता. मामला कितना संगीन है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इजरायल के इस हमले के बाद खुद अपने ही मुल्क में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई किसी खुफि़या ठिकाने पर चले गए हैं. यानी खामेनेई को अपने ही देश में छुपा दिया गया है या यूं कहें कि उन्हें छुपना पड़ा है.
हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमले जारी उधर, इजरायल है कि नसरल्लाह की मौत के बाद उसके हमले रुक नहीं रहे. और इजरायली लड़ाकू विमानों का हिज्बुल्लाह के अलग-अलग ठिकानों पर हमले का सिलसिला अब भी जारी है. लेबनान में हुए पेजर और वॉकी टॉकी ब्लास्ट के सिलसिले को देखते हुए ईरानी फोर्स तक ने ऐसे डिवाइसेज से दूरी बना ली है. क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं इजरायली एजेंसियों ने उनके उपकरणों में भी सेंध ना लगा दें और ब्लास्ट की शुरुआत हो जाए.
ईरान जा रहे हैं रशियन पीएम इस बीच खबर है कि अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने देश के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन को ईरान भेज रहे हैं, जहां उनकी मुलाकात ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजिस्कियान से होगी. वैसे तो ये मीटिंग यूरेशियन इकोनॉमिक फोरम के बैनर तले होने वाली है, जिसका ऊपरी तौर पर मकसद कुछ और है, लेकिन जंग के हालात के बीच रूस के पीएम का ईरान दौरा अपने-आप में काफी कुछ कहता है. और ये इस रस्साकशी में उसके ईरान के साथ खड़े होने का सबूत है.
ईरान की धमकी, इजरायल के तेवर लेकिन इस खींचतान के बीच जिन दो ध्रुवों के बीच सबसे ज्यादा तनाव है, वो है ईरान और इजरायल. इजरायल पहले ही हमास, हिज्बुल्लाह और हुती लड़ाकों से लड़ रहा है, लेकिन इस बीच ईरान ने भी उस पर हमले की धमकी दी है, जिसके बाद इज़रायल ने अपने तेवर और भी तीखे कर लिए हैं. इज़रायल ने कहा है कि कोई भी उसे अपनी आत्मरक्षा के अधिकार से नहीं रोक सकता है.
हालांकि इस बीच खबर है कि इजरायल ने अमेरिका से ईरान को ये आगाह करने के लिए कहा है कि वो उन पर हमले की गलती ना करे. क्योंकि ऐसा करने का सीधा सा मतलब यही है कि मिडिल ईस्ट में दोनों ताकतवर मुल्कों के बीच एक नई और सीधी जंग की शुरुआत हो जाना. जिसे इस पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर तबाही तय है.
हिज्बुल्लाह के डिप्टी चीफ की चेतावनी उधर, हसन नसरल्लाह की मौत के बावजूद हिज्बुल्लाह ने इजरायल को देख लेने की बात कही है. संगठन के डिप्टी चीफ नई कासिम ने कहा है कि अगर इजरायल ने लेबनान में घुसने की कोशिश की, तो उसके लड़ाके इज़रायली फौज का मुंह तोड़ जवाब देंगे. दूसरी ओर आईडीएफ ने कहा है कि नसरल्लाह के खात्मे के बावजूद अभी वो रुकेगा नहीं, बल्कि उसके हमले और तेज होंगे.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







