
नशे में धुत शख्स ने की ऐसी हरकत, करवानी पड़ गई सर्जरी!
AajTak
शराब के नशे में चूर शख्स ने ऐसी हरकत की उसे सर्जरी करवानी पड़ गई. शख्स के गुदाद्वार के अंदर स्टील का ग्लास चला गया था. जिसे डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाला. शख्स को डॉक्टरों ने कई दिनों तक भर्ती रखा, फिर उसको फॉलोअप के लिए बुलाया. फिलहाल यह शख्स अब ठीक है.
47 साल के नेपाली शख्स ने शराब के नशे में अजीबोगरीब हरकत की. उसे अपनी इस हरकत की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ गया. दरअसल, इस शख्स के मलद्वार में स्टील का ग्लास चला गया. शख्स की सर्जरी की गई और ग्लास को बाहर निकाला गया. इस शख्स के मलद्वार में तीन दिन तक ग्लास पड़ा रहा.
इस अजीबोगरीब मामले को लेकर नेपाल मेडिकल सेंटर के जर्नल में रिपोर्ट प्रकाशित हुई है. इस रिपोर्ट के मुताबिक- शुरुआत में इस शख्स ने बताया कि ग्लास गलती से अंदर चल गया. फिर बाद में उसने खुद ही कबूल लिया कि वह नशे में धुत था और उसने ऐसा यौन संतुष्टि के लिए किया.
रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स अपनी हरकत की वजह से शख्स दो दिन तक मल त्याग नहीं कर पाया. उसे दो दिन तक बेतहाशा दर्द हुआ. हालांकि, वह गैस पास कर पा रहा था. पर, गनीमत यह रही कि उसे कोई ब्लीडिंग नहीं हुई.
इस शख्स ने डॉक्टरों को बताया कि उसने खुद से भी ग्लास निकालने की कोशिश की, लेकिन उसकी तमाम कोशिशें नाकाम साबित हुई.
डॉक्टरों ने इसके बाद शख्स का एक्सरे किया. उन्होंने ग्लास को निकलवाने की कोशिश भी की. लेकिन, यह मलद्वार के अंदर उल्टी पोजीशन में था. इसके बाद डॉक्टरों ने Exploratory laparotomy सर्जरी की. यह पेट के लिए की जाती है. लेकिन, यह भी नाकाम रही. फिर डॉक्टरों ने Enterostomy सर्जरी की. इसके बाद सफलतापूर्वक डॉक्टरों ने ग्लास को निकाल दिया.
इस सर्जरी के होने के बाद शख्स को 7 दिन तक अस्पताल में रखा गया. करीब दो महीने के फॉलोअप के बाद डॉक्टरों ने कहा कि शख्स पूरी तरह से ठीक है. डॉक्टर लगातार शख्स के स्वास्थ्य पर नजर रख रहे थे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











