
नशे में दोस्तों ने लगा ली अजीब शर्त, पूरा करने के लिए 400 KM दौड़े
AajTak
तीन दोस्तों ने एक दिन शराब की पार्टी की. जिसमें में उन्होंने अजीबोगरीब शर्त लगा ली. जिसे पूरा करने के लिए तीनों दुर्गम पहाड़ी इलाकों में करीब 400 किलोमीटर दौड़े.
शराब के नशे में तीन दोस्तों ने बातों ही बातों में अजीब शर्त लगा ली. जिसे पूरा करना तीनों का जुनून बन गया. ऐसे में उस शर्त को पूरा करने के लिए तीनों ने चिलचिलाती गर्मी में जो किया वो काफी हैरान करने वाला था. तो आइए दोस्तों के बीच लगी अनोखी शर्त की पूरी कहानी.. (सभी फ़ाइल फ़ोटो- गेटी) मिरर यूके की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तीन दोस्तों जॉडी ब्रैगर, गॉल्ड और गेबे ने एक दिन शराब की पार्टी की. जिसमें में उन्होंने अजीबोगरीब शर्त लगा ली. जिसे पूरा करने के लिए तीनों दुर्गम पहाड़ी इलाकों में करीब 400 किलोमीटर दौड़े. ऐसा करने में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. ऐसा करने के बाद तीनों दोस्तों का मानना है कि इतनी लंबी दौड़ पैदल पूरी करने करने वाले वे शायद दुनिया के पहले व्यक्ति होंगे. गौरतलब है कि इन लोगों ने ये 400 किलोमीटर की दौड़ चिलचिलाती गर्मी में पूरी की.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












