
नशे में चम्मच निगल गया शख्स, लगा सपना देखा है... 5 महीने बाद ऐसे सामने आया सच
AajTak
एक शख्स रात में शराब के नशे में चम्मच निगल गया. सुबह जब नींद खुली तो उसे लगा ये सब सपने में हुआ है. करीब 5 महीने बाद उसके पेट में दर्द शुरू हुआ. तब जाकर उसे पता चला, जिसे वह सपना समझता तो वो घटना असल में उसके साथ हुई थी.
नशे में धुत एक शख्स होटल के कमरे में चम्मच निगल गया. सुबह जब उसकी नींद खुली तो उसे लगा उसने ऐसा सिर्फ सपना देखा है. फिर वह इस वाकये को भूल गया. करीब 5 महीने बाद उसके पेट में दर्द शुरू हुआ. तब जाकर उसे पता चला, जिसे वह सपना समझ रहा तो वो सब उसके साथ हकीकत में हुआ था.
थाईलैंड में एक चीनी व्यक्ति ने नशे में गलती से कॉफी का चम्मच निगल लिया. कई महीनों तक वह इसे महज एक सपना मानता रहा. यान नाम के इस शख्स ने जून में शंघाई में एक डॉक्टर से मुलाकात की. उसे संदेह था कि टेकअवे खाना खाते समय उसने प्लास्टिक निगल लिया है.
डॉक्टरों ने बताया पेट में फंसा है चम्मच शंघाई झोंगशान अस्पताल के डॉक्टर ने जब यान की जांच की तो पता चला कि प्लास्टिक के बजाय उसके अंदर 15 सेमी लंबा चम्मच फंसा हुआ है. चम्मच उसकी छोटी आंत के प्रथम भाग - डुओडेनम - में फंस गया था. थोड़ी सी भी हलचल से आंत में छेद हो सकता था, जिसके परिणामस्वरूप सूजन या गंभीर रक्तस्राव हो सकता था.
5 महीने पहले नशे में गलती से निगल लिया था चम्मच तब जाकर यान को अहसास हुआ कि जनवरी में थाईलैंड की यात्रा के दौरान उसने शराब पी ली थी और अपने होटल के कमरे में कॉफी के चम्मच से उल्टी करने का प्रयास किया था. इस दौरान चीनी मिट्टी का चम्मच गलती से उसके हाथ से छूटकर उसके पेट में चला गया था. इसके बाद उसे शराब के नशे में बेहोशी का अनुभव हुआ.
इतने दिनों तक इस घटना को समझ रहा था सपना अगली सुबह जब वह जागा तो उसकी याददाश्त इतनी धुंधली थी कि उसे लगा कि उसने चम्मच निगलने के बारे में सिर्फ सपना देखा था. उसने पेट में तकलीफ के लिए उल्टी के असर को जिम्मेदार ठहराया. शंघाई लौटने के बाद अगले पांच महीनों तक उसने व्यायाम जारी रखा, तथा उन्हें कोई विशेष समस्या महसूस नहीं हुई.
पहली बार चम्मच निकालने में असफल रहे डॉक्टर डॉक्टरों ने बताया कि उसके शरीर से चम्मच निकालना जटिल था, क्योंकि उसकी फिसलन भरी सतह की वजह से उसे निकालना चुनौतीपूर्ण था.18 जून को उनकी एंडोस्कोपिक सर्जरी की गई. चम्मच को निकालने के लिए स्नेयर फोरसेप्स का इस्तेमाल करने का पहला प्रयास उसकी फिसलन भरी सतह के कारण विफल हो गया.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










