
नशे की लत, चोरी की आदत... बेटे ने ही माता-पिता-बहन और दादी को मार डाला, पालम हत्याकांड की Inside Story
AajTak
दिल दहला देने वाला मामला दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके का है. जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने माता-पिता समेत छोटी बहन और दादी को मौत के घाट उतार दिया. मामला मंगलवार देर रात का है, जिसमें 25 वर्षीय आरोपी बेटे केशव ने हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया. यूं तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी.
नशे की लत, चोरी की आदत और घर की रोक-टोक एक परिवार के लिए मौत का कारण बन गई. दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में घटी इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड पर किसी के लिए भी यकीन कर पाना आसान नहीं है. मंगलवार रात को कलयुगी बेटे ने अपने माता-पिता समेत छोटी बहन और दादी को मौत के घाट उतार दिया. मृतकों में पिता दिनेश (45), माता दर्शन (40), दादी दीवानों देवी (72) और छोटी बहन उर्वशी (23) शामिल हैं.
25 वर्षीय आरोपी बेटे केशव ने हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया. यूं तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन उसके चेहरे पर अपनी गलती का कोई शिकवा नहीं था.
आरोपी ने घर में अकेली दादी को अपना पहला शिकार बनाया और उनकी गला घोटकर हत्या कर दी. फिर उन्हें बेड पर इस कदर लिटा दिया, मानो वह गहरी नींद में सो रही हों. वहीं जब आरोपी के पिता दिनेश ड्यूटी से घर पहुंचे और फ्रेश होने के लिए बाथरूम में गए तो आरोपी बेटे ने उनपर हमला कर उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया.
बाद में मां, दर्शन जब ड्यूटी से घर पर पहुंचीं और उन्होंने दादी को सोता देखा तो वह बेटे के कहने पर बाथरूम में गईं. जहां आरोपी ने उन्हें भी हमेशा के लिए सुला दिया और अंत में जब छोटी बहन उर्वशी घर पहुंची तो वह जब तक मामले को समझ पाती उससे पहले ही भाई ने उसकी भी लीला समाप्त कर दी.
आरोपी केशव को एक पल के लिए भी यह दया नहीं आई कि जिस मां ने 9 महीने उसे अपनी कोख में रखकर जन्म दिया, वहीं उसके सपनों के लिए जिस पिता ने अपने सपनों को भुला दिया, छोटी बहन, जिसने उसकी कलाई पर राखी बांधी होंगी और वह बुजुर्ग दादी, जिसने न जाने कितनी कहानियां बचपन में सुनाई होंगी, उन सबको केशव ने नशे के लिए एक पल में खत्म कर दिया. इस वारदात को जिसने भी सुना, वह दंग रह गया.
माता-पिता को कई बार दे चुका था धमकी

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








