
नशे का खेलः सोलापुर की फैक्ट्री में बन रहा था नशे का सामान, मुंबई क्राइम ब्रांच ने बरामद की 16 करोड़ की ड्रग्स
AajTak
मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 9 को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ लोग ड्रग्स की तस्करी के लिए आने वाले हैं. यह खबर मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाकर 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. उन दोनों के पास से क्राइम ब्रांच ने 5 किलो एमडी ड्रग्स बरामद की है.
मुंबई में क्राइम ब्रांच की यूनिट को बड़ी कामयाबी मिली है. क्राइम ब्रांच की यूनिट 9 ने एक बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. नशे के सौदागर सोलापुर की एक फैक्ट्री में ड्रग्स का काला कारोबार चला रहे थे. क्राइम ब्रांच ने उस फैक्ट्री पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. और मौके से करीब 16 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की है.
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के मुताबिक, मौके पर छापे के दौरान उस फैक्ट्री से 8 किलो एमडी ड्रग्स बरामद की है. इसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 16 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया. वहां से अदालत ने उन्हें 19 अक्टूबर तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. अब उनसे लंबी पूछताछ की जाएगी.
मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 9 को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ लोग ड्रग्स की तस्करी के लिए आने वाले हैं. यह खबर मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाकर 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. उन दोनों के पास से क्राइम ब्रांच ने 5 किलो एमडी ड्रग्स बरामद की. पकड़े गए आरोपियों से जब पूछताछ की गई, तो सोलापुर जिले में एक फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स बनाने की जानकारी मिली. ये जानकारी क्राइम ब्रांच के लिए बहुत अहम थी.
लिहाजा, क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर सोलापुर जाकर उस फैक्ट्री में छापेमारी की, जहां से क्राइम ब्रांच टीम ने 3 किलो एमडी ड्रग्स बरामद की. इस तरह से इस मामले में कुल 8 किलो एडी ड्रग्स बरामद की गई. यही नहीं, उस फैक्ट्री के अंदर से एमडी ड्रग बनाने का बहुत सारा कच्चा मैटेरियल भी बरामद हुआ. इसकी कीमत 100 करोड़ रुपये के करीब बताई जा रही है.
मुंबई क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक, सोलापुर की जिस फैक्ट्री पर छापेमारी की गई, वहां दो भाई मिलकर ड्रग बनाने का काम करते थे. उनकी पहचान अतुल किशन गवली और राहुल किशन गवली के तौर पर हुई है. ये दोनों भाई दसवीं फेल हैं. छानबीन के दौरान क्राइम ब्रांच को पता चला है कि ये दोनों भाई 8 महीने पहले एक केमिकल फैक्ट्री में काम करते थे. वहीं से उन दोनों को ड्रग बनाने का आइडिया आया था.
क्योंकि दोनों भाई जान गए थे कि ड्रग कैसे बनती है. तब उन्होंने अपना बिजनेस शुरू किया. ये दोनों आरोपी पहले भी मुंबई आ चुके हैं और उन्होंने मुंबई के वर्सोवा इलाके में ड्रग बेची है. दोनों ज्यादा पढ़े लिखे नहीं होने के बावजूद एमडी ड्रग्स बनाते थे. पकड़ी गई फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान ड्रग्स बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्मल (ड्रग बनाने का लिक्विड) भी बरामद किए हैं. उस पर आरोपियों ने नाम लिख कर रखा हुआ था.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







