
'नशा 5-6 दिनों तक...' क्या है सांप के जहर का नशा जिसके आरोप में एल्विश यादव पर दर्ज हुई है FIR
AajTak
मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव पर रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप लगा है. इस संबंध में उन पर एफआईआर भी दर्ज हुई है. दिल्ली की रेव पार्टियों में सांप के जहर से नशे का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है.
बिग बॉस ओटीटी के विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव पर नोएडा की रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने के आरोप लगे हैं. इस संबंध में पुलिस ने एल्विश समेत छह लोगों पर एफआईआर दर्ज की है. एफआईआर में कहा गया है कि एल्विश यादव जहरीले और जिंदा सांपों के साथ नोएडा के फार्म हाउस में वीडियो बनाते हैं और रेव पार्टी कराते हैं. कहा जा रहा है कि पार्टी में विदेशी महिलाएं भी शामिल होती हैं और सांप के जहर को ड्रग्स की तरह लिया जाता है.
पिछले कुछेक सालों में ऐसी रिपोर्टें सामने आती रही हैं जिसमें कहा जा रहा है कि दिल्ली की रेव पार्टियों में सांप के जहर की मांग बढ़ती जा रही हैं. लोग नशे के लिए सांप के जहर की तरफ तेजी से आकर्षित हो रहे हैं. द संडे गार्डियन ने कुछ समय पहले प्रकाशित अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि दिल्ली की रेव पार्टियों में सांप के जहर से बनी गोलियां या फिर सीधे सांप से कटवाकर नशा करने का चलन तेजी से बढ़ रहा है.
सीधे सांप से कटवाकर नशा करने का बढ़ता चलन
दिल्ली के रहने वाले पीआर प्रोफेशनल, ईशान गुप्ता (बदला हुआ नाम) बताते हैं कि सांप के जहर से जो नशा होता है, वो एक नए तरह का नशा है जिसे ड्रग्स लेने वाले लोग बहुत पसंद कर रहे हैं.
वो कहते हैं, 'सांप के जहर ने पिछले कुछ सालों से पार्टियों में अपना प्रभाव बढ़ा लिया है लेकिन अधिकतर लोग इसे खरीद नहीं सकते हैं. सांप के जहर का आसानी से मिलना बहुत मुश्किल है. लोग तो नशे के लिए सीधे सांप से डसवाने को भी तैयार रहते हैं. इससे उन्हें लगता है कि उनकी शक्ति बढ़ गई है और उत्तेजना मिलती है. अगर किसी ने एक बार इसका नशा कर लिया तो वो दोबारा इसके नशे के लिए जरूर वापस आता है. पार्टियों में मिलने वाले किसी भी ड्रग्स की तुलना में सांप के जहर का नशा बहुत पावरफुल है.'
उन्होंने बताया कि यह बात हैरान करने वाली है लेकिन सांप के जहर का नशा करने वाले लोग सबसे अधिक जहरीले कोबरा के जहर का इस्तेमाल नशे के लिए करते हैं. कोबरा के जहर को पाउडर में बदला जाता है और फिर नशा किया जाता है. कोबरा सपेरों और सांप की तस्करी करने वाले लोगों के पास आसानी से मिल जाता है.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






