
नवाज शरीफ के समधी और कश्मीरी मूल के नेता... जानिए इशाक डार के पाकिस्तानी डिप्टी PM बनने की पूरी कहानी
AajTak
पाकिस्तान के कैबिनेट डिवीजन ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने तत्काल प्रभाव से इस नियुक्ति को मंजूरी दी है. इस समय इशाक डार प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ सऊदी अरब में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) की विशेष बैठक में हिस्सा लेने गए हैं.
पाकिस्तान की सियासत में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सऊदी अरब के दौरे के बीच वित्त मंत्री इशाक डार (Ishaq Dar) को देश का डिप्टी पीएम घोषित कर दिया गया है.
पाकिस्तान के कैबिनेट डिवीजन ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने तत्काल प्रभाव से इस नियुक्ति को मंजूरी दी है. इस समय इशाक डार भी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ सऊदी अरब में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) की विशेष बैठक में हिस्सा लेने गए हैं.
कैसे बने इशाक डार डिप्टी पीएम?
इशाक को पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का विश्वासपात्र माना जाता है. लेकिन इशाक को डिप्टी पीएम बनाने की टाइमिंग पर सवाल उठने लगे हैं. इस कदम को सत्तारूढ़ पार्टी पीएमएल-एन के अध्यक्ष के तौर पर कमान संभालने की नवाज शरीफ की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है.
पाक कैबिनेट के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा कि इशाक डार को डिप्टी पीएम नियुक्त करने का फैसला नवाज और शहबाज दोनों ने मिलकर किया है. इससे पता चलता है कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ मंत्री को डिप्टी पीएम नियुक्त करना पार्टी की पुरानी परंपरा है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इशाक डार को डिप्टी पीएम बनाने का फैसला पूर्वनियोजित था. गठबंधन सरकार के गठन के समय ही तय हो गया था कि इशाक डार देश के डिप्टी पीएम बनेंगे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









