
'नवाज का लंदन प्लान फेल...' समर्थकों की जीत से गदगद PTI ने जारी किया इमरान खान AI मैसेज
AajTak
इमरान खान ने अपने एआई भाषण में कहा- लंदन योजना आपके वोटों के कारण विफल हो गई है...कोई भी पाकिस्तानी उन पर (नवाज शरीफ) विश्वास नहीं करता है...सभी ने आपके वोट की ताकत देखी है, अब अपने वोट की रक्षा करने की क्षमता दिखाएं. आप मेरे भरोसे पर खरे उतरे और चुनाव के दिन भारी मतदान ने कई लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया.
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने गुरुवार को हुए आम चुनावों में जीत की घोषणा की. उसके बाद, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी ने जेल में बंद अपने नेता और पूर्व पीएम इमरान खान की एक एआई-इनेबल्ड विक्ट्री स्पीच रिलीज की है. अपने एआई भाषण में, इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान की आवाम ने पीटीआई के पक्ष में भारी मतदान करके नवाज शरीफ के 'लंदन प्लान' को विफल कर दिया है. पीटीआई का एक प्रतिनिधिमंडल जेल में बंद अपने नेता इमरान खान से मुलाकात करेगा. इस मुलाकात में पीटीआई आगे के लिए अपने विकल्प तलाशेगी.
पाकिस्तान में 266 के लिए हुए चुनाव में अब तक 240 सीटों के नतीजे आए हैं. पीटीआई और उसके समर्थकों ने 99, नवाज शरीफ की पीएमएल-एन ने 71, बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो की पार्टी पीपीपी ने 53 और एमक्यूएम ने 17 सीटें जीती हैं. पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कुल 336 सीटें हैं. हालांकि, इनमें से सिर्फ 266 सीटों पर ही चुनाव के जरिए उम्मीदवार चुने जाएंगे. दरअसल, असेंबली की 70 सीटें आरक्षित हैं. इनमें से 60 महिलाओं के लिए जबकि 10 गैर मुस्लिमों के लिए आरक्षित हैं. चुनाव जीतने वाली पार्टियां के अनुपात के आधार पर ये सीटें आवंटित की जाएंगी.
इमरान खान ने एआई भाषण में कहा, 'लंदन योजना आपके वोटों के कारण विफल हो गई है...कोई भी पाकिस्तानी उन पर (नवाज शरीफ) विश्वास नहीं करता है...सभी ने आपके वोट की ताकत देखी है, अब अपने वोट की रक्षा करने की क्षमता दिखाएं. आप मेरे भरोसे पर खरे उतरे और चुनाव के दिन भारी मतदान ने कई लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया. लोकतंत्र के उत्सव में आपकी सक्रिय भागीदारी के कारण लंदन योजना सफल नहीं हो सकी. नवाज शरीफ कम बुद्धि वाले नेता हैं, जिन्होंने अपनी पार्टी के 30 सीटों पर पिछड़ने के बावजूद विजयी भाषण दे दिया'.
उन्होंने आम चुनावों में पीटीआई समर्थित उम्मीदवारों को शानदार जीत दिलाने में मदद करने के लिए लोगों का आभार जताया. गुरुवार को हुए चुनावों में नवाज शरीफ की पीएमएल-एन सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. हालांकि, इमरान खान के समर्थकों ने सबसे अधिक सीटें जीतीं, जो पीटीआई को चुनाव में शिरकत करने से रोके जाने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़े थे. पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ और पीपीपी के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने कल देर रात लाहौर में एक बैठक की. बता दें कि नवाज शरीफ ने आम चुनावों में जीत का दावा करते हुए अपने सहयोगियों को गठबंधन सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









