
नवरात्रि की थाली पर ईद वाला डिस्काउंट! Swiggy का ऑफर देख क्या बोले लोग?
AajTak
फूड डिलीवरी एप स्विगी ने भी इस बार नवरात्रि के अवसर पर व्रत की थाली पर डिस्काउंट रखा. इसमें कुछ ऐसा खास था कि एक महिला ने ऑर्डर करते हुए एप का स्क्रीनशॉट शेयर किया.
ऑनलाइन बेची जाने वाली किसी भी चीज की तरह खाने पीने की चीजों पर भी त्योहारों पर डिस्कॉउंट आते हैं. फूड डिलीवरी एप स्विगी ने भी इस बार नवरात्रि के अवसर पर व्रत की थाली पर डिस्काउंट रखा. अब क्योंकि नवरात्रि के नौ दिनों के बीच ही मुस्लिम धर्म का ईद का त्यौहार भी आ गया है तो उसको लेकर भी ऑफर चल रहे हैं.
लेकिन हाल में महिला उदिता पाल ने जब स्विगी से नवरात्रि के व्रत की थाली मंगाई तो उसे ऐसा ऑफर मिला कि उसने इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया. दरअसल ,ये नवरात्रि की थाली पर ईद का डिस्काउंट था.इसके कैप्शन में उदिता ने लिखा- खाने का कोई धर्म नहीं होता.
उदिता ने ये पोस्ट कुछ ही घंटे पहले किया था और अब तक इसपर 14 हजार व्यूज और 1000 से ज्यादा लाइक आ चुके हैं. लोग इसपर ढेरों शानदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- हर धर्म के लोगों का खून लाल ही होता है.स्विगी ने दिल जीत लिया. एक अन्य ने लिखा- यही तो हमारे देश की खासियत है.
बताते चलें कि जहां आज चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन हैं वहीं भारत में आज ईद-उल-फितर का त्योहार भी धूमधाम से मनाया जा रहा है. ईद का त्योहार भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है. इस दिन मुस्लिम लोग नमाज पढ़कर पूरे विश्व में शांति और अमन की दुआ करते हैं. इसके साथ ही नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे के घर जाकर मुंह मीठा करते हैं.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











