
नर्सरी एडमिशन: उम्र को लेकर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, केजी-वन पर भी लागू
AajTak
Delhi Nursery Admission: शिक्षा निदेशालय 31 मार्च के आधार पर आयु की गणना करता है. तीन से चार साल तक के बच्चे नर्सरी, चार से पांच साल तक के बच्चे KG और पांच से छ: साल तक के बच्चे क्लास 1 में एडमिशन पा सकते हैं.
Delhi Nursery Admission: दिल्ली में नर्सरी एडमिशन का प्रोसेस 18 फरवरी से शुरू हो गया है. दिल्ली सरकार ने अब तय मानदंडों में बदलाव करते हुए बच्चे की उम्र में छूट दी है. नये नियम के अनुसार अब नर्सरी, केजी और क्लास 1 में दाखिले के लिए बच्चे की उम्र में 30 दिन की छूट मिलेगी. बता दें कि शिक्षा निदेशालय 31 मार्च के आधार पर आयु की गणना करता है. तीन से चार साल तक के बच्चे नर्सरी, चार से पांच साल तक के बच्चे KG और पांच से छ: साल तक के बच्चे क्लास 1 में एडमिशन पा सकते हैं. बच्चे की उम्र के आधार पर दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी, KG अथवा क्लास 1 में दाखिला मिलता है जिसमें अब दिल्ली सरकार ने छूट दे दी है. इसके तहत, यदि आपके बच्चे की उम्र 31 मार्च 2021 तक 4 साल (4 साल 1 माह से अधिक नहीं) पूरी हो चुकी तो वह अब KG के बजाय नर्सरी में ही एडमिशन पा सकेगा. एडमिशन के मानदंड जारी किए जा चुके हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











