
'नरेंद्र मोदी लोकप्रिय नेता, फिर बनेंगे भारत के PM', अमेरिकी सांसद का दावा
AajTak
अमेरिकी सांसद रिच मैककॉर्मिक ने एक इंटरव्यू के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने पीएम मोदी को एक बेहद ही लोकप्रिय नेता बताया और कहा कि वो एक बार फिर से भारत के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं.
अमेरिका (America) में रिपब्लिकन सांसद रिच मैककॉर्मिक (Rich McCormick) ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक लोकप्रिय नेता करार देते हुए विश्वास जताया है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में फिर से जीत हासिल करेंगे. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बेहद लोकप्रिय नेता हैं. एजेंसी के मुताबिक उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी और कई अन्य कांग्रेसियों के साथ लंच किया था और पार्टी लाइनों से परे उनकी लोकप्रियता देखी. मुझे लगता है कि उनकी लोकप्रियता सत्तर फीसदी है. वह फिर से प्रधान मंत्री बनने जा रहे हैं.
एक इंटरव्यू के दौरान अमेरिकी सांसद ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था, विकास, सभी लोगों के प्रति सद्भावना उनके रणनीतिक संबंधों को प्रभावित करने जा रहा है. मैं बहुत सकारात्मक तरीके से उनके प्रभाव की उम्मीद करता हूं.
यह भी पढ़ें: इजरायल-हमास सीजफायर पर भारतीय मूल के 3 अमेरिकी सांसदों ने कही ये बड़ी बात
रिच मैककॉर्मिक ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था हर साल चार से आठ फीसदी तक बढ़ रही है. उन्होंने चीन द्वारा की गई कुछ चीजों की एक तरह से नकल की है. उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने पर उन्हें बड़ा फायदा मिलेगा क्योंकि बिजनेस भारत में एक विस्तारित बाजार में प्रवेश करना चाहते हैं.
रिच मैककॉर्मिक आगे कहते हैं कि हमें बस यह तय करना है कि जब हम उन तकनीकों को साझा करते हैं, जिन पर दोनों देशों को भरोसा है, तो दोनों देशों को समझ में आए. अच्छी खबर यह है कि हम चीन जैसा आक्रामक रुख नहीं देखते हैं. यकीनन हम मार्क्सवादी धर्मशास्त्र में विश्वास करने वाले चीन जैसे निरंकुश देशों का विरोध करने के लिए भारत के साथ एक अविश्वसनीय रूप से अहम रणनीतिक और सामरिक सहयोगी देखते हैं.
अमेरिकी कांग्रेसी ने आगे कहा कि हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि हम उस रिश्ते को आगे बढ़ाएं, जहां सच्चा विश्वास हो, जिससे हमें यह एहसास होता रहे कि भारत ईमानदार है. वे हमारी प्रौद्योगिकियों को चुराने की कोशिश नहीं कर रहे हैं, वे उन्हें शेयर करने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसा करने के लिए अपने आर्थिक ताकत का उपयोग करना ठीक है और जब तक हम एक ईमानदार बातचीत कर रहे हैं, हम भविष्य में एक शानदार बातचीत कर सकते हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









