
नरम पड़े पुतिन के तेवर, परमाणु हमले पर दिया ये बयान, PM मोदी को बताया बड़ा देशभक्त
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच में युद्ध कई महीने पुराना हो चुका है. लेकिन पहली बार राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साफ कर दिया है कि उनकी तरफ से यूक्रेन पर कोई परमाणु हमला नहीं किया जाएगा. लेकिन इस नरम रुख के पीछे क्या कारण है, ये समझने की जरूरत है.
रूस और यूक्रेन के बीच में युद्ध जारी है, पिछले कई महीनों से जमीन पर स्थिति विस्फोटक बनी हुई है. हालात ऐसे चल रहे हैं कि कोई भी देश झुकने को तैयार नहीं है. इस सब के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ऐसी धमकियां सामने आईं जिन्होंने परमाणु हमले की आशंका को बढ़ा दिया. लेकिन अब पुतिन ने उन अटकलों पर खुद ही विराम लगाने का काम कर दिया है. उनकी तरफ से एक बड़ा बयान सामने आया है. जोर देकर कहा गया है कि यूक्रेन पर परमाणु हमला नहीं किया जाएगा, ऐसी कोई तैयारी नहीं है. वहीं उनकी तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देशभक्त कहा गया है. ऐसे में एक तरफ उन्होंने यूक्रेन पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ भारत की स्वतंत्र विदेश नीति की जमकर तारीफ की है.
पुतिन बोले- नहीं करेंगे परमाणु हमला
राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि मॉस्को का यूक्रेन पर परमाणु हमला करने का कोई इरादा नहीं है. हमने कभी भी किसी बैठक में न्यूक्लियर हमले पर बात नहीं की है. यूक्रेन पर न्यूक्लियर स्ट्राइक की जरूरत नहीं है. सिर्फ मिलिट्री या राजनीतिक स्ट्राइक की जा सकती है. अब पुतिन का ये बयान उन तमाम बयानों से इतर है जहां वे अपने देश की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने की बात कर रहे थे. कोई ज्यादा महीने पुरानी बात नहीं है, कुछ दिन पहले तक पुतिन काफी आक्रमक नजर आ रहे थे. उनका हर बयान एक बड़े खतरे की ओर इशारा कर रहा था. हालात ऐसे बन गए थे कि अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक, कई देशों ने आगे आकर पुतिन की आलोचना की थी, रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की बात कही थी.
पुतिन के बदले रुख पर उठे तीन सवाल
लेकिन इससे पहले ये प्रतिबंध लग पाते, दुनिया रूस की घेराबंदी करती, पुतिन ने खुद ही सामने से आकर साफ कर दिया है कि मॉस्को की तरफ यूक्रेन पर कोई परमाणु हमला नहीं किया जाएगा. यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की जरूर इस खतरे का लगातार जिक्र करते रहे हैं, लेकिन पुतिन के मुताबिक उन्हें ऐसे किसी फैसले की जरूरत नहीं पड़ने वाली है. जो वर्तमान में कार्रवाई चल रही है, वे उसी के दम पर जीत दर्ज करने की बात कर रहे हैं. लेकिन पुतिन के इस नरम रवैये ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं. पहला सवाल तो ये कि क्या पुतिन यूक्रेन के आक्रमक रुख से खबरा गए हैं? दूसरा सवाल- क्या पुतिन पश्चिमी देशों द्वारा लगाए जा रहे प्रतिबंधों से परेशान हैं? तीसरा- क्या रूस में ही पुतिन अपने फैसलों की वजह से घिर गए हैं?
पश्चिमी देशों के कड़े रुख ने पुतिन को झुकाया?

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









