
नया SIM या eSIM लिया है? सावधान! UPI, OTP और बैंक ट्रांजैक्शन पर पड़ सकता है बड़ा असर
ABP News
SIM: कई लोग जब नया SIM लेते हैं SIM बदलते हैं या eSIM पर शिफ्ट होते हैं तो उन्हें लगता है कि सबसे बड़ी परेशानी नेटवर्क या एक्टिवेशन टाइम की होती है.
SIM: कई लोग जब नया SIM लेते हैं SIM बदलते हैं या eSIM पर शिफ्ट होते हैं तो उन्हें लगता है कि सबसे बड़ी परेशानी नेटवर्क या एक्टिवेशन टाइम की होती है. लेकिन असली समस्या अक्सर कुछ सेवाओं पर लगने वाली अस्थायी रोक होती है. यह रोक आमतौर पर 24 घंटे के लिए लगाई जाती है और इसका उद्देश्य ऑनलाइन फ्रॉड को रोकना होता है.
भारत में टेलीकॉम नियमों के तहत Telecom Regulatory Authority of India यानी TRAI ने कुछ सुरक्षा नियम लागू किए हैं. इन नियमों के मुताबिक SIM बदलने या eSIM ट्रांसफर के बाद कुछ सेवाएं थोड़े समय के लिए बंद कर दी जाती हैं ताकि कोई व्यक्ति आपके नंबर का गलत इस्तेमाल न कर सके.
जब कोई यूजर नया SIM लगाता है, SIM रिप्लेस करता है या eSIM में ट्रांसफर करता है तो टेलीकॉम कंपनियां करीब 24 घंटे के लिए SMS सेवाओं को रोक देती हैं. इस दौरान न तो SMS भेजे जा सकते हैं और न ही प्राप्त किए जा सकते हैं.
इसका सीधा असर बैंक और डिजिटल पेमेंट से जुड़े मैसेज पर पड़ता है. उदाहरण के लिए, बैंक से आने वाले OTP या पेमेंट से जुड़ी नोटिफिकेशन कुछ समय तक नहीं मिलतीं. क्योंकि अधिकतर बैंकिंग सिस्टम SMS आधारित वेरिफिकेशन पर निर्भर करते हैं इसलिए इस अवधि में कई सेवाएं अस्थायी रूप से काम नहीं करतीं. 24 घंटे पूरे होने के बाद SMS सेवा अपने-आप सामान्य हो जाती है.













