
नया नियम: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को सरकारी आदेश के 24 घंटे के अंदर हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट
AajTak
केंद्र सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ओटीटी कंटेंट को लेकर नया नियम लेकर आई है. आज यानी 25 फरवरी को रिलीज किए गए नए इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी नियम के मुताबिक फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को सरकारी या कानूनी आदेश के बाद जल्द से जल्द कंटेंट हटाना होगा.
केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है. गुरुवार 25 फरवरी को रिलीज किए गए नए इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी नियम के मुताबिक फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को सरकारी या कानूनी आदेश के बाद जल्द से जल्द कंटेंट हटाना होगा. इसके लिए तय समय सीमा 24 घंटे रखी गई है. साथ ही इन कंपनियों को अधिकारियों द्वारा रिक्वेस्ट किए जाने के 72 घंटे के अंदर जानकारियां देनी होंगी और जांच में मदद भी करनी होगी. नई गाइडलाइन के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को शिकायत मिलने के 24 घंटे के अंदर ऐसे कंटेंट्स को हटाना होगा जो किसी व्यक्ति को यौन क्रिया में या पूर्ण या आंशिक नग्नता में दर्शाता हो.
कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











