
नमाज पढ़ना मना, कुर्बानी देने पर रोक... पाकिस्तान में अहमदी मुसलमानों के ईद मनाने पर पाबंदी
AajTak
पाकिस्तान में अहमदी समुदाय को मुसलमान नहीं माना जाता और उनके साथ अत्याचार की खबरें आती रही हैं. अब अहमदिया मुसलमानों को ईद-उल-अजहा मनाने से रोका जा रहा है. उनके नमाज पढ़ने और कुर्बानी देने पर भी रोक लगा दी गई है.
पाकिस्तान में अहमदिया मुसलमानों के साथ अत्याचार की खबरें आती रही है. अब अहमदिया मुसलमानों को ईद-उल-अजहा के मौके पर इस्लामी रीति-रिवाजों का पालन करने से भी रोका जा रहा है. लाहौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन (LHCBA) ने पंजाब पुलिस प्रमुख से कहा है कि वो ईद-उल-अजहा के मौके पर अहमदिया समुदाय को इस्लामी रीति-रिवाजों का पालन करने से रोकें और अगर कोई कानून का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें. अहमदिया मुसमलानों के ईद पर नमाज पढ़ने और कुर्बानी देने पर रोक लगा दी गई है.
इस संबंध में LHCBA ने पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) को पत्र लिखा है जिसमें कहा गया है कि ईद-उल-अजहा एक पवित्र मुस्लिम त्योहार है और यह सिर्फ मुसलमानों के लिए है.
पत्र में कहा गया है कि दूसरे धर्म को मानने वालों, खासकर अहमदियों को न तो कानूनी रूप से और न ही धार्मिक रूप से इस्लामी प्रतीकों और रिवाजों का पालन करने की इजाजत है.
पत्र में आरोप लगाया गया कि गैर मुसलमान होने के बावजूद अहमदिया समुदाय के लोग अवैध तरीके से खुद को मुसलमान की तरह पेश कर रहे हैं और जिन चीजों को इस्लाम में ईशनिंदा माना जाता है, उसे भी इस्लाम के रूप में पेश कर रहे हैं.
पाकिस्तान की सरकार ने अहमदिया समुदाय के लोगों से हलफनामा भी मांगा है जिसमें समुदाय से जबरन कहलवाया गया है कि वो मुस्लिम रीति-रिवाजों का पालन नहीं करेंगे.
वहीं, पंजाब आईजीपी को लिखे पत्र में कहा गया है कि ईद-उल-अजहा के मौके पर अहमदिया समुदाय के लोग खुलेआम सभाओं के आयोजन की घोषणा कर रहे हैं, जो इस्लामी ईद की नमाज और बलिदान की रस्मों से मिलती जुलती हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









