
नमाज पढ़ते हैं? जब सवाल सुनकर भड़के थे सलीम खान, बोले- नुमाइश नहीं कर सकता...
AajTak
सलीम खान और उनका परिवार हर धर्म का सम्मान करते हैं. वो हिंदू त्योहार भी मनाते हैं और इस्लाम को भी फॉलो करते हैं. एक पुराने इंटरव्यू में सलीम खान ने नमाज और ईमान को लेकर बात की थी. उन्होंने इंटरफेथ मैरिज पर भी अपनी राय रखी थी.
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान इस समय मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. सलीम खान डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. खान परिवार लगातार उनका हालचाल लेने अस्पताल के चक्कर लगा रहा है. वहीं, इसी बीच अब सलीम खान का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इस्लाम-नमाज पर बात की थी. साथ ही अपनी और बच्चों की इंटरफेथ मैरिज पर भी चुप्पी तोड़ी थी.
नमाज पढ़ने पर क्या बोले थे सलीम खान?
सलीम खान से LehrenRetro संग एक पुराने इंटरव्यू के दौरान पूछा गया था कि हमारे देश के जो जवान हैं, वो ये जानना चाहते हैं कि सलीम खान का परिवार इस्लामी तौर तरीकों को भी अपनाता है या नहीं? इस सवाल पर सलीम खान थोड़ा भड़क गए थे. उन्होंने कहा था कि नमाज किसी को दिखाकर नहीं पढ़ी जाती.
सलीम खान ने जवाब में कहा था- नमाज कोई एग्जीबिशन की चीज है क्या जो मैं इनके सामने पढ़ता या उनको बताऊं कि मैं पढ़ता हूं या नहीं. अगर मैं कुरान पढ़ता हूं तो ये मैं लोगों को बताऊं कि जाकर मेरे घर पर देखें इंदौर में क्या माहौल है.
सलीम खान ने आगे कहा था कि अगर वो लोगों की बोली हुई इन चीजों का हिस्सा बनेंगे तो इससे ऐसा लगेगा कि उनका ईमान पर भरोसा पक्का नहीं है. सलीम खान ने कहा था- अगर मैं इन चीजों का हिस्सा बनता हूं तो क्या मैं अपने अकीदे (भरोसे) और अपने ईमान को इतना कमजोर समझता हूं कि इसमें पार्ट लूं?
इंटरफेथ मैरिज पर सलीम खान ने कही थी ये बात













