
'नन भी देखती हैं पोर्न, इससे शैतान आता है', पोर्नोग्राफी पर पोप फ्रांसिस का बयान
AajTak
दुनिया के सबसे बड़े ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने ऑनलाइन पोर्नोग्राफी को लेकर कहा है कि इससे दिल में शैतानियत बसने लगती है. पोप फ्रांसिस ने कहा कि नन और प्रीस्ट तक भी पोर्न देखते हैं. उन्होंने कहा कि इस सबको मोबाइल से तुरंत डिलीट कर देना चाहिए.
ऑनलाइन पोर्न को लेकर वेटिकन सिटी कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च ईसाई धर्म गुरु पोप फ्रांसिस ने लोगों को चेताया है. पोप फ्रांसिस ने कहा कि नन और प्रीस्ट (पुरोहित) भी मोबाइल में पोर्न देखते हैं. उन्होंने आगे कहा कि ऑनलाइन पोर्नोग्राफी देखने से मन में शैतानियत बसने लगती है. साथ ही पोप फ्रांसिस ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि पोर्न देखने की चाह इंसान की पवित्र आत्मा को कमजोर बना देती है.
पोप फ्रांसिस ने रोम में पढ़ाई कर रहे पादरियों को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं. पोप फ्रांसिस से पूछा गया था कि डिजिटल या सोशल मीडिया का सबसे अच्छा इस्तेमाल किस तरह किया जाना चाहिए.
ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जाना चाहिए लेकिन इस पर जरूरत से ज्यादा वक्त बर्बाद नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा, काफी संख्या में लोग डिजिटल पोर्न देख रहे हैं, जिसमें प्रीस्ट और नन तक शामिल हैं. पोप फ्रांसिस ने आगे कहा कि वह क्रिमिनल पोर्नोग्राफी (चाइल्ड पोर्नग्राफी) की बात नहीं कर रहे हैं, वह तो नैतिक पतन का संकेत है ही. उनकी बातों का ज्यादा मतलब सामान्य पोर्नोग्राफी से है, जो डिजिटल माध्यम से हर जगह उपलब्ध है.
वहीं पोप फ्रांसिस ने कहा कि सोशल मीडिया या इंटरनेट की दुनिया का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए, लेकिन उस पर बहुत ज्यादा समय नहीं बिताना चाहिए. पोप फ्रांसिस ने बताया कि उनके पास एक भी मोबाइल फोन नहीं है. हालांकि, उन्होंने कहा कि मोबाइल का इस्तेमाल एक-दूसरे से अच्छे संवाद में किया जाना चाहिए.
पोप फ्रांसिस की सलाह- फोन से कर दें डिलीट ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने कहा कि डिजिटल पोर्नोग्राफी के जरिए इंसान के दिल में शैतान आता है. पोप फ्रांसिस ने कहा कि एक साफ दिल जिसमें जीजस रहते हों, वो कभी पोर्न नहीं देखेगा. पोप फ्रांसिस ने आगे वहां मौजूद लोगों को सलाह देते हुए कहा कि इस तरह की सभी चीजें फोन से डिलीट कर दीजिए, जिससे तुम्हारे हाथ में प्रलोभन का जरिया ही ना रहे.
पोप फ्रांसिस ने कहा कि इस तरह की चीजें इंसान की आत्मा को कमजोर कर देती हैं. वहीं पोप फ्रांसिस ने खबरों और संगीत को लेकर भी सलाह दी. उन्होंने कहा कि जरूरत से ज्यादा खबरें देखने या संगीत सुनने की वजह से इंसान का मन अपने काम से हट जाता है. इसलिए इन सभी चीजों को सीमा में रखना चाहिए.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











