
नदी से निकलीं 600 साल पुरानी मूर्तियां, कमल आसन पर बैठे दिखे भगवान!
AajTak
चीन की नदी से 600 साल पुरानी तीन मूर्तियां निकली हैं. एक मूर्ति में कमल आसन पर भगवान बुद्ध बैठे दिखते हैं. मूर्तियां मिंग और किंग साम्राज्य की बताई जा रही हैं. चीन में करीब 2 महीने से भयंकर Heat Wave चल रहा है. चीन के अधिकारियों पर आर्टिफिशियल बारिश कराने का दबाव बनाया जा रहा है.
चीन में सूखे का भयंकर प्रकोप है. 50 से ज्यादा नदियां सूख चुकी हैं. यहां तक कि आर्टिफिशियल बारिश करवाने की बात चल रही है. इन सब के बीच सूखे की वजह से एक नदी के अंदर से 600 साल पुरानी तीन मूर्तियां बाहर निकली हैं. यह मूर्तियां भगवान बुद्ध की हैं.
स्टेट मीडिया जिनहुआ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यांग्जी नदी सूख रही है. इस वजह से चीन के दक्षिण-पश्चिम में बसे शहर चोंगक्विंग का एक आइलैंड, जो पहले डूबा हुआ था, अब पानी के बाहर आ गया है. इसके साथ ही भगवान बुद्ध की तीन मूर्तियां भी सामने आई हैं.
यह तीनों मूर्तियां आइलैंड के सबसे ऊपरी चट्टानों पर मौजूद थीं. इस आइलैंड का नाम फोएलियांग है. मूर्तियों के बारे में बताया जा रहा है कि इसे मिंग और किंग साम्राज्य के दौरान बनवाया गया था. इनमें से एक मूर्ति में कमल आसन पर भगवान बुद्ध बैठे दिखते हैं.
चीन के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में सूखे की वजह से यांग्जी नदी के पानी का स्तर तेजी से नीचे गिरता जा रहा है. जुलाई महीने से अब तक यांग्जी बेसिन में सामान्य से 45 फीसदी कम बारिश हुई है. आधिकारिक पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले हफ्ते तक भीषण गर्मी पड़ती रहेगी.
स्टेट ब्रॉडकास्टर CCTV ने 19 अगस्त को बताया कि चोंगक्विंग के 34 जिलों से गुजरनेवाली 66 नदियां सूख चुकी हैं. इसकी वजह से देश में बिजली उत्पादन भी ठप पड़ा हुआ है. क्योंकि हाइड्रोपावर डैम्स भी सूख चुके हैं. इसकी वजह से कई शिपिंग कंपनियों को भी अपना काम बंद करना पड़ा है.
बता दें कि चीन में पिछले करीब 70 दिनों से भयंकर Heat Wave चल रहा है. इसलिए अब चीन के अधिकारियों पर आर्टिफिशियल बारिश करवाने का दबाव बनाया जा रहा है. चीन में पिछले 12 दिन से तापमान के 40 डिग्री पहुंचने की चेतावनी दी जा रही है और इसे लेकर लगातार रेड अलर्ट भी जारी किया जा रहा है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









