
नदी से निकलने लगे चांदी के सिक्के! लूटने के लिए पहुंच गया पूरा गांव
AajTak
मध्य प्रदेश में हो रही झमाझम बारिश ने कई जिलों में आफत मचाई हुई है. इस बीच अशोक नगर के पचावली गांव से एक खबर ऐसी आई, जिससे सुनने के बाद सभी हैरान है. भारी बारिश के कारण सिंध नदी उफान पर थी, लेकिन रविवार सुबह जब दी का पानी कम हुआ, तो यहां से ग्रामीणों को चांदी के सिक्के मिले.
मध्य प्रदेश में हो रही झमाझम बारिश ने कई जिलों में आफत मचाई हुई है. इस बीच अशोक नगर के पंचावली गांव से एक खबर ऐसी आई, जिससे सुनने के बाद सभी हैरान है. भारी बारिश के कारण सिंध नदी उफान पर थी, लेकिन रविवार सुबह जब नदी का पानी कम हुआ, तो यहां से ग्रामीणों को चांदी के सिक्के मिले. ये खबर जंगल की आग की तरह पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे चांदी के सिक्के की तलाश में जुट गए. तीन दिन से हुई भारी बारिश के कारण सिंध नदी उफान पर थी, लेकिन रविवार सुबह सिंध नदी का पानी कम हो गया. पानी कम होने के बाद जब नदी किनारे से कुछ ग्रामीण गुजरे तो उन्हें चांदी के सिक्के मिले. ये चांदी के सिक्के बेहद खास नजर आ रहे थे, जिन पर अंग्रेजी हुकूमत के दौरान की छाप लगी हुई थी. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) पहले एक दो सिक्के मिले, लेकिन जब ग्रामीणों ने और खोजबीन की तो यहां से सात-आठ इसी तरह के सिक्के और मिल गए. इसके बाद तो मानो ग्रामीणों को ऐसा लगा, कि नदी में कहीं से खजाना बहकर आ गया है. ये खबर तेजी से गांव में फैली, तो बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए और सिक्कों की तलाश में जुट गए. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











