
नदी में छिपे साजिश के दो हथियार और 13 जिंदा कारतूस... 900 KM दूर से सलमान के घर फायरिंग के सबूत तलाश लाई पुलिस
AajTak
करीब 724 किलोमीटर लंबी गुजरात की तापी नदी मध्य प्रदेश के बैतूल से निकल कर महाराष्ट्र से होते हुए गुजरात तक पहुंचती है और अरब सागर में विलीन हो जाती है. इन दिनों सूरत के आस-पास इसी तापी नदी में पुलिस और गोताखोरों की एक टीम एक मिशन में लगी थी. एक ऐसा मिशन जिसका सीधा संबंध मुंबई में सलमान खान के घर 14 अप्रैल को हुई फायरिंग से है.
Galaxy Apartment Firing Case: सुपर स्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग किए जाने के मामले में जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया है. अब ऐसे में एक सवाल है कि क्या लॉरेंस को इस मामले में मुंबई लाया जाना मुमकिन होगा? या फिर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लॉरेंस से पूछताछ की जा सकती है? या मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम खुद अहमदाबाद की साबरमती जेल जाकर उससे पूछताछ करेगी? दरअसल, गृह मंत्रालय के एक आदेश के चलते फिलहाल पूछताछ के लिए लॉरेंस को अभी जेल से बाहर ले जाना मुमकिन नहीं है.
तापी नदी में सर्च ऑपरेशन करीब 724 किलोमीटर लंबी गुजरात की तापी नदी मध्य प्रदेश के बैतूल से निकल कर महाराष्ट्र से होते हुए गुजरात तक पहुंचती है और अरब सागर में विलीन हो जाती है. इन दिनों सूरत के आस-पास इसी तापी नदी में पुलिस और गोताखोरों की एक टीम एक मिशन में लगी थी. एक ऐसा मिशन जिसका सीधा संबंध मुंबई में सलमान खान के घर 14 अप्रैल को हुई फायरिंग से है.
हमलावरों ने तापी नदी में फेंकी थी पिस्टल कई घंटे चलने के बाद आखिरकार पुलिस के मिशन में वो मुकाम आता है, जिसके बाद पुलिसवालों के साथ-साथ काम में लगे गोताखोर भी राहत की सांस लेते हैं. जी हां, सलमान के घर गोली चलाने वाले शूटरों की निशानदेही पर तापी नदी में एक जगह से गोताखोर आखिरकार वो गन बरामद कर लेते हैं, जिससे सलमान के घर फायरिंग की गई थी. शूटरों ने उस रोज़ सुबह सलमान खान के घर पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां चलाई और फिर मुंबई से भागने के दौरान रास्ते में उन्होंने पुलिस से बचने के लिए अपनी वो पिस्टल सूरत के पास तापी नदी में फेंक दी थी.
बहुत ज़रूरी था गन का मिलना करीब 900 किलोमीटर तक शूटरों का पीछा करने के बाद जब मुंबई पुलिस ने कच्छ पुलिस की मदद से उन्हें गुजरात के ही नखत्राणा से गिरफ्तार किया, तो पूछताछ के दौरान शूटरों ने फायरिंग में इस्तेमाल किए गए गन को इसी नदी में निपटाने की बात कही. तापी नदी के गहरे पानी से पिस्टल जैसी एक छोटी चीज को ढूंढ निकालना एक मुश्किल काम तो था, लेकिन केस की जांच के लिए और शूटरों के खिलाफ मजबूत सबूतों के लिए इस गन को ढूंढना भी बहुत जरूरी था.
नदी से मिली दो पिस्टल, 3 मैग्जीन और 13 जिंदा कारतूस ऐसे में मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच की एक टीम एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक की अगुवाई में सूरत पहुंची और शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल की निशानदेही पर उसने तापी नदी में सर्च ऑपरेशन की शुरुआत की. 22 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे से शुरू हो कर ये ऑपरेशन अगले दिन यानी 23 अप्रैल की दोपहर 12 बजे तक चला और आखिरकार पुलिस ने नदी की गहराइयों से शूटआउट में इस्तेमाल अस्लहे की बरामदगी में कामयाबी पा ली. पुलिस को नदी से दो पिस्टल, 3 मैग्ज़ीन और 13 जिंदा कारतूस मिले.
क्या है दो पिस्टल की कहानी? इस तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को 22 की शाम को ही नदी से एक पिस्टल और कुछ कारतूस मिल चुके थे, जबकि दूसरे दिन यानी 23 को उसी जगह से दूसरी पिस्टल, मैग्जीन और कुछ और जिंदा कारतूस मिल चुकी थी. पुलिस ने वारदात के फौरन बाद सलमान खान के घर के पास से कुछ बुलेट्स और गोलियों के खोखे बरामद किए थे, अब पुलिस बैलेस्टिक एक्सपर्ट्स की मदद से ये एनश्योर करने की कोशिश करेगी कि तापी नदी से बरामद किए गए इन दोनों पिस्टलों में से आखिर किस पिस्टल से शूटरों ने सलमान के घर फायरिंग की थी? फायरिंग में वाकई नदी से बरामद दो पिस्टलों में से किसी एक का इस्तेमाल हुआ या फिर इसकी कहानी कुछ और है?

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







