
नदी में अचानक मिला 'जीवित डायनासोर', VIDEO देख दंग रह गए लोग!
AajTak
मछुआरों के जाल में करीब 270 किलो वजनी मछली फंसी थी. इस मछली का नाम Sturgeon है, जिसे जीवित डायनासोर (Living Dinosaurs) के नाम से भी जाना जाता है.
मछली पकड़ने गए दो लोगों के हाथ नदी में ऐसी चीज लगी, जिसे देखकर वो हैरान रह गए. दरअसल, दोनों मछुआरों के जाल में एक मछली फंसी थी, जो करीब 270 किलो वजनी थी. इसका नाम Sturgeon मछली है, जिसे जीवित डायनासोर (Living Dinosaurs) के नाम से भी जाना जाता है.
मामला कनाडा के Fraser नदी का है. जहां ब्रिटिश कोलंबिया के यवेस बिस्सन (Yves Bisson) और एंगलर डैन ललियर (Angler Dan Lallier) मछली पकड़ने गए थे. इस दौरान उन्हें पानी में उछलती एक विशाल मछली दिखाई दी. जैसे ही उन्होंने इसे बाहर निकाला तो वो चौंक गए. क्योंकि उनके हाथ Sturgeon मछली लगी थी, जो कि बेहद दुर्लभ मछली है.
मछली को 'जीवित डायनासोर' भी कहते हैं
बिस्सन कहते हैं कि मछली करीब 11 फीट लंबी थी और इसका 250 से 300 किलो तक था. बिस्सन ने मीठे पानी की मछली के विशाल आकार को दिखाने के लिए टिकटॉक पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसे 35 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. फिलहाल उन्होंने टैगिंग कर इस मछली को वापस नदी में छोड़ दिया.
BIG FISH: A 10-foot sturgeon believed to be between 500 & 600 lbs was caught, tagged, and re-released by a fishing guide in British Columbia. Guide Yves Bisson estimates the fish could've been more than 100 years old. pic.twitter.com/7J8dfFjy6k

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











